कारोबार

लॉकडाउन : देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति की अप्रैल में नहीं बिकी एक भी कार

25 मार्च से देश में कोरोना महामारी की वजह से जारी लॉकडाउन का असर भारतीय ऑटोमोबाइल जगत पर  विशेष रूप से पडा है। ऐसा पहली बार हुआ है कि भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया व एमजी मोटर ने पिछले महीने अप्रैल में एक भी कार नहीं बेची।

कंपनी की तरफ से आया ये बयान

दरअसल इस बारे में मारुति सुजुकी इंडिया की तरफ से शुक्रवार को एक बयान आया है कि जिसमें कहा गया है कि अप्रैल 2020 में भारतीय बाजार में कारों की शून्य​ बिक्री रही क्यों कि सरकार के आदेश की पालना में कंपनी के सभी उत्पादन प्लांट बंद कर दिए गए थे। इसके अलावा अप्रैल महीने में कंपनी के सभी शोरूम बंद भी रहे और लॉकडाउन की वजह से लोग घरों से नहीं निकल पाए।

Read More: लॉकडाउन के बाद इस एयरलाइंस की उड़ानों में नहीं मिलेगा गरम खाना व वेलकम ड्रिंक

ऑटो सेक्टर की स्थिति सबसे ज्यादा खराब

देश में पिछले सवा महीने से कोरोना संक्रमण की वजह से जारी लॉकडाउन के चलते देश में हर सेक्टर की स्थिति हिली हुई है तो वहीं ऑटो सेक्टर की हालत सबसे ज्यादा खराब बताई जा रही है। इंडियन ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की एक रिपोर्ट आई है जिसमें बताया गया है कि किसी भी कंपनी की एक भी कार अप्रैल में नहीं बिक पाई है और अब तक ऑटो जगत इतिहास में यह पहला मौका है इस तरह कारों की बिक्री शून्य रही है। ये स्थिति मारुति सुजुकी इंडिया से लेकर अन्य कंपनियों की भी रही है।

 

Ajay Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago