ताजा-खबरें

लॉकडाउन: पुलिस उपनिरीक्षक का सिंघम स्टाइल प्रदर्शन, एसपी ने लगाया जुर्माना

देश में एक तरफ कोरोना संकट के चलते लॉकडाउन जारी है तो दूसरी तरफ मध्यप्रदेश में एक ऐसे पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल हो रहा है जो खुले में सिंघम स्टाइल में स्टंट करते हुए नजर आ रहे हैं। संबंधित जिला एसपी ने मामले को गंभीर मानते हुए पुलिसकर्मी पर जुर्माना लगाया है और भविष्य में दुबारा ऐसा न करने की चेतावनी भी दी है। जानिये क्या है पूरा घटनाक्रम

जानिये,यह है पूरा मामला

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार वायरल वीडियो में मध्यप्रदेश के दमोह जिले में पुलिस उप निरीक्षक मनोज यादव दो चलती हुई कारों की छत पर खड़े होकर सिंघम स्टाइल में स्टंट प्रदर्शन करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस स्टंट के साथ अजय देवगन की सिंघम ​मूवी का गाना भी बजता हुआ सुनाई दे रहा है। जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो यूजर्स ने पुलिस​कर्मी के इस कार्य पर सवाल खडे किए और कार्रवाई की मांग जोर पकडने लगी।

Read More: दिल्ली सीएम केजरीवाल ने जनता से मांगे सुझाव, इस तरह भेज सकते हैं अपनी राय

एसपी ने लगाया 5 हजार का जुर्माना, दी चेतावनी

इधर इस वीडियो के सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद मामला जिला पुलिस अधीक्षक तक पहुंच गया और एसपी हेमंत चौहान ने इस घटना की जांच के बाद पुलिस उपनिरीक्षक मनोज यादव को बुलाकर भविष्य में दुबारा ऐसा न करने की चेतावनी दी और कहा कि यह उनके पद की गरिमा के खिलाफ है वहीं यादव पर 5 हजार रूपये का आर्थिक दंड भी लगाया है।

बिना मास्क पहने हुए लॉकडाउन में ये कैसा स्टंट

सोशल मीडिया में इस वीडियो के वायरल होने पर लोगों में इस बात की चर्चा रही कि देश में एक तरफ लॉकडाउन लगा हुआ है और दूसरी तरफ यह पुलिस उपनिरीक्षक महामारी को लेकर गंभीर नहीं हैं। कुछ लोगों के यह भी कमेंट आए कि​ जिम्मेदार पुलिस अधिकारी के पद पर होकर भी लॉकडाउन में बिना मास्क पहने इस तरह स्टंट करना बहुत ही गलत है।

Ajay Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago