ऑटो

भारत में लांच हुई KTM की सबसे सस्ती बाइक, एक महीने पहले से ही होने लगी थी बुकिंग

बाइक लवर्स के लिए आज एक बड़ी गुडन्यूज़ मिली है। KTM की अब तक की सबसे सस्ती बाइक Duke 125 भारत में लॉन्च हो चुकी है। कम्पनी की इस नई ड्यूक का लुक भले ही इसके पुराने मॉडल्स से कुछ मिलता—जुलता हो, मगर इसे एकदम नए ग्राफिक पैटर्न के साथ लांच किया गया है।

— इसके डिजाइन की अगर बात करें तो इस बाइक के इंटरनेशनल मॉडल का लुक काफी हद तक 390 Duke से मिलता जुलता है। वहीं इसके भारतीय मॉडल का डिजाइन पुराने Duke 200 से इंस्पायर्ड बताया जा रहा है। हालांकि Duke 125 को पूरी तरह से नया ग्राफिक्स दिया गया है।

— इसके खास फीचर्स की बात करें तो KTM Duke 125 में 124.7cc लिक्विड-कूल्ड सिंगल-सिलिंडर इंजन दिया गया है। ये इंजन 14.3bhp का पावर और 12Nm का पिक टॉर्क जेनरेट करता है। साथ ही इसके इंजन को ट्रांसमिशन के लिए 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स भी दिया गया है।

— ब्रेकिंग के लिए बाइक के फ्रंट और रियर में क्रमश: 300mm और 230mm डिस्क दिए गए हैं। साथ ही अतिरिक्त सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बाइक में स्टैंडर्ड तौर पर सिंगल-चैनल ABS यूनिट दिया गया है। वहीं इसके सेगमेंट फीचर्स में ट्रेलिस फ्रेम और एल्युमीनियम स्विनग्राम शामिल है।

आपको बता दें Duke 125 भारत में पहली ऐसी 125CC की बाइक है, जिसमें ABS (एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) दिया गया है। इस बाइक के लिए बुकिंग एक महीने पहले ही शुरू कर दी गई थी। कंपनी ने इसकी कीमत 1.18 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी है।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago