सेहत

जानिये, डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए यह हैं आसान उपाय

डायबिटीज आज के समय एक आम व बड़ी समस्या बन गई है। अगर समय रहते इस बीमारी की तरफ ध्यान नहीं दिया जाए तो जीवन जीना मुश्किल हो जाता है। लेकिन डायबिटीज कंट्रोल के लिए कुछ आसान उपाय हैं जिन पर ध्यान देकर इस परेशानी से धीरे धीरे छुटकारा पाया जा सकता है। जानिये, डायबिटीज को किस तरह कंट्रोल करें-

डायबिटीज से शरीर पर पडने वाले दुष्प्रभाव

इस बीमारी का शरीर के कई अंगों पर बुरा प्रभाव पडता है। डायबिटीज से आंखों पर विपरीत असर पडता है जिससे पहले दिखना कम हो जाता है। बाद में धीरे धीरे मोतियाबिंद होने की संभावनाएं बन जाती है और आंखों के रेटिना खराब होने की स्थिति बन जाती है और कई मामलों में आंखों की पूरी रोशनी तक चली जाती है।

इसके अलावा डायबिटीज से त्वचा,किडनी,हृदय पर भी बुरा असर पडता है और इन अंगों से जुडे रोग होने लग जाते हैं और स्वास्थ्य खराब होने लगता है।डायबिटीज होने से शरीर के महत्वपूर्ण अंग काम करना धीरे धीरे बंद कर देते है और जान पर खतरा हो जाता है।

Read More: लाइफ स्टाइल में इन खास बातों का ध्यान रख अस्थमा से रहें दूर

डायबिटीज कंट्रोल करने के यह हैं आसान उपाय
  • तुलसी के पत्ते में कई औषधीय गुण पाये जाते हैं। रोज सुबह उठकर खाली पेट 2 या 3 तुलसी के पत्ते चबाने या तुलसी का रस पीने से डायबिटीज कंट्रोल में रहती है।
  • डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए दूसरा सरल उपाय दालचीनी के पाउडर का उपयोग करना है। इस उपाय से खून में शुगर का लेवल कम व नियंत्रित हो जाता है। इसके लिए दालचीनी को पीसकर पाउडर बनाकर गुनगुने पानी के साथ लेना चाहिए लेकिन ध्यान रखे कि ज्यादा मात्रा में इस पाउडर को नहीं ले अन्यथा खतरनाक हो सकता है।
  • शुगर को कंट्रोल करने के लिए एक उपाय ग्रीन टी का उपयोग करना भी है। ग्रीन टी में सक्रिय एंटी ऑक्सीडेंट होते हैं जिससे शुगर का लेवल नियंत्रित रहता है इसलिए सुबह व शाम ग्रीन टी पीने का फायदा होता है।
  • इन उपायों के अलावा खान-पान व दैनिक दिनचर्या पर भी ध्यान देना बहुत आवश्यक होता है। रोज समय पर भोजन करना चाहिए और लंबे समय तक भूखे पेट भूलकर नहीं रहना चाहिए।
  • सुबह उठकर कुछ दूरी तक टहलना जरूर चाहिए जिससे सेहत स्वस्थ रहती है और डायबिटीज कंट्रोल में रहती है।
  • समय-समय पर चिकित्सक के पास जाकर अपनी शुगर को चैक भी करवाते रहना चाहिए एवं अपने चिकित्सक से सलाह लेकर इन आसान उपायों को अपनाया जा सकता है।

 

 

Ajay Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago