लाइफस्टाइल

पानी पीने का सही समय व तरीका जानेंगे तो बीमार नहीं पड़ेंगे आप

जीवन के लिए पानी बहुत आवश्यक है और इसे पीने का भी एक तरीका व सही समय होता है अन्यथा गलत समय व गलत तरीके से सेवन करने पर आप बीमार भी पड़ सकते हैं। जानिये, इस बारे में कुछ महत्वपूर्ण बातें-

बैठ कर ही पिएं

चिकित्सकों की सलाह माने तो पानी को खड़े होकर बजाय बैठकर ही पीना चाहिए। खड़े होकर पीने से यह पेट के निचले हिस्से में तेजी से जाता है इसलिए हमेशा बैठकर ही पिएं जिससे पाचन क्रिया भी सही रहे।

न पिएं बहुत ज्यादा ठंडा

ज्यादातर लोगों को ठंडा पानी पीने की आदत होती है जो शरीर को आंतरिक रूप से नुकसान पहुंचाता है और हार्ट अटैक, किडनी, लीवर संबंधित समस्याएं होने लगती हैं।

खाने के बीच न करें यह गलती

कई लोग भोजन करने के दौरान काफी पानी पी जाते हैं इसलिए भूलकर ऐसी गलती नहीं करनी चाहिए। हमेशा खाने से 30 मिनट पहले या 30 मिनट बाद ही पानी पीना सेहत के लिए अच्छा रहता है।

थोडा रूक रूक कर लें

बहुत लोग एक घूंट के अंदर ही पी जाते हैं जिससे पाचन क्रिया पर विपरीत असर पडता है इसलिए पानी को रूक रूक ही पीना चाहिए।

सुबह उठकर जरूर पिएं

वैज्ञानिकों व बुजुर्गों का कहना है कि सुबह उठ कर पानी जरूर पीना चाहिए। खाली पेट कम से कम 1 गिलास गुनगुना पानी आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद रहता है और पेट संबंधित दिक्कतें भी कभी नहीं होती हैं। चिकित्सकों का मानना है कि दिन में कम से कम 8​ गिलास पानी तो जरूर पीना ही चाहिए।

ताजा पानी सेहत के लिए फायदेमंद

बहुत लोग कई दिनों से रखा हुआ पानी का उपयोग करते हैं जिससे शरीर में पीलिया,पेट संबंधित कई बीमारियां हो जाती हैं। हमेशा ताजा और छान कर ही पानी पीना चाहिए।

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago