हलचल

डोनाल्ड ट्रंप का नाम अगले साल के ‘नोबेल शांति पुरस्कार’ के लिए नामित

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नाम अगले साल यानी 2021 के ‘नोबेल शांति पुरस्कार’ के लिए नामित किया गया है। दरअसल, नॉर्वे के प्रोग्रेस पार्टी से सांसद और नाटो संसदीय सभा के चेयरमैन क्रिश्चियन टाइब्रिंग गजेड ने ट्रंप को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए नामित किया है। उन्होंने यह इजरायल और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच शांति समझौते में ट्रंप की अहम भूमिका को देखते हुए किया। आपको बता दें कि टाइब्रिंग ने साल 2018 में भी डोनाल्ड ट्रंप को इस पुरस्कार के लिए नामित किया था।

ट्रंप ने कई देशों के बीच शांति में अहम भूमिका निभाई

क्रिश्चियन टाइब्रिंग गजेड ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल और यूएई के बीच ही समझौता नहीं कराया है, बल्कि उत्तरी कोरिया और ईरान के साथ भी शांतिपूर्ण बातचीत की अपील की है, जो सराहनीय है। उन्होंने कहा कि वैश्विक शांति स्थापित करने के लिए ट्रंप से ज्यादा प्रयास इस पुरस्कार के लिए नामित किसी अन्य सदस्य ने नहीं किए हैं। जब भी किन्ही दो देशों के बीच विवाद की स्थिति बनी तो ट्रंप ने इसे सुलझाने के लिए मध्यस्थता की पेशकश की, वह अवॉर्ड के असली हकदार हैं।

गजेड ने ट्रंप के नामांकन के लिए लिखे गए अपने पत्र में लिखा कि वह इस पुरस्कार की तीनों पात्रताएं पूरी करते हैं। उन्होंने अन्य देशों के साथ किसी तरह के सशस्त्र संघर्ष को बढ़ावा नहीं दिया और न ही युद्ध की पहल की। उन्होंने बातचीत के जरिए समझौते किए। ट्रंप ने मध्य पूर्व के देशों में नाटो और अमेरिकी सैनिकों की संख्या कम की है। 39 साल से अमेरिका के राष्ट्रपति या तो अमेरिका को युद्ध की स्थिति में ले जा रहे थे या अमेरिका को अंतर्राष्ट्रीय सशस्त्र विवाद में उलझा रहे थे। ट्रंप ने इसे समाप्त किया है।

हर साल फरवरी और मार्च में होता है नामांकनों का चयन

आपको बता दें कि नोबेल शांति पुरस्कार के लिए किसी को नामित करने के लिए योग्य व्यक्ति लोकप्रिय हस्ती, राष्ट्रीय नेता, प्रोफेसर और पुरस्कार के पूर्व विजेता होते हैं। हर साल फरवरी और मार्च में इस पुरस्कार के लिए नामांकनों का चयन किया जाता है। साल 2021 के नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान अगले साल अक्टूबर में किया जाएगा। इस साल यानी 2020 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए 318 लोगों का नामांकन हुआ था। इनमें से 211 लोग और 107 संगठन शामिल थे।

Read More: आईआईटी इंदौर परिसर में जल्द खुलेगा केंद्रीय विद्यालय, जारी किया आदेश

टाइब्रिंग गजेड नॉर्वे के उन दो सांसदों में से एक हैं, जिन्होंने वर्ष 2018 में भी डोनाल्ड ट्रंप को उत्तर और दक्षिण कोरिया के बीच समझौता के प्रयासों को लेकर नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया था। बता दें, कोई भी सांसद किसी को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित कर सकता है। नॉर्वे की नोबेल समिति के समक्ष एक फरवरी तक नामांकन भेजने होते हैं। अब तक चार यूएस प्रेसीडेंट को नोबेल शांति पुरस्कार मिल चुका है।

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

1 month ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

1 month ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

1 month ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

1 month ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 months ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 months ago