टेक ज्ञान

गूगल के साथ सस्ते एंड्रॉयड स्मार्टफोन लॉन्च करेगा जियो: मुकेश अंबानी

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड यानी आरआईएल की 43वीं एजीएम में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने 2जी मुक्त का ऐलान किया है। इसके तहत जियो, गूगल के साथ सस्ते एंड्रॉयड स्मार्टफोन लॉन्च करेगा। इसके तहत देश के सभी 2जी फीचर फोन यूजर्स को स्मार्टफोन पर लाने की कोशिश होगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में गूगल ने भारत में डिजिटल इंडिया के लिए 75,000 करोड़ निवेश करने का ऐलान किया है।

गूगल की जियो में 7.7 फीसदी हिस्सेदारी

आरआईएल की एजीएम में मुकेश अंबानी ने बताया कि कंपनी ने 5जी नेटवर्क तैयार कर लिया है जो कि दुनिया का सबसे बेस्ट 5जी नेटवर्क है। जियो का दावा है कि उसके 5जी नेटवर्क में पूरी तरह से घरेलू उपकरणों का इस्तेमाल हुआ है। इसके लिए 20 से अधिक स्टार्टअप्स की मदद ली गई है। अंबानी ने बताया कि गूगल ने जियो में 33,737 करोड़ रुपये का निवेश किया है जिसके बदले उसे 7.7 फीसदी हिस्सेदारी मिलेगी।

आपको बता दें कि रिलायंस एजीएम में जियो ग्लास का भी ऐलान हुआ है जो कि एक मिक्स्ड रियलिटी ग्लास है। जियो ग्लास एक स्मार्ट ग्लास है जिसमें इंटरनेट, स्पीकर और माइक दोनों का सपोर्ट दिया गया है। जियो ग्लास से आप कॉलिंग भी कर सकेंगे।

भारत की जरूरत के मुताबिक नए उत्पाद और सेवाओं का निर्माण करेगा गूगल: सीईओ सुंदर पिचाई

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago