सेहत

क्या आप पुश अप करते हैं तो आपके लिए यह अच्छी खबर है 

एक्सरसाइज बहुत ही आवश्यक है फिर भी कई लोगों इसके लिए समय नहीं निकाल पाते हैं क्योंकि लोग देर रात तक सोते हैं और सुबह देरी से उठते हैं। यही बड़ा कारण है कि लोगों अपनी सेहत में पिछड़ रहे हैं। जिससे अनेकों बीमारियां शरीर में हो जाती है।

कई लोग जिम व पार्क में व्यायाम करते हैं। उन लोगों के लिए एक अच्छी खबर है कि सेहत को लेकर हुए एक नए शोध में दावा किया गया है कि पुश-अप करने वाले पुरुषों में दिल की बीमारी होने का खतरा काफी हद तक कम होता है।

इनमें पुश अप सबसे आसान और सिंपल एक्सरसाइज है। हर उम्र का व्यक्ति यह एक्सरसाइज कर सकता है। यह एक्सरसाइज न केवल तंदुरुस्त शरीर बनाती है बल्कि हृदय में होने वाली बीमारियों को कम करने में कारगर साबित होती है।

फिटनेस विशेषज्ञ की राय में तो पुश-अप सबसे बेहतरीन प्रकार की कार्डियो एक्सरसाइज है। जामा नेटवर्क ओपन में प्रकाशित एक शोध के मुताबिक, जो लोग प्रतिदिन 40 से ज्यादा पुश-अप करते हैं, उनमें दूसरे लोगों के मुकाबले हृदय की बीमारी होने का खतरा 96 फीसदी तक कम होता है। इस शोध में यह भी बताया गया है कि भारत में हृदय गति रूकने से होने वाली मौतों में बढ़ोतरी हो रही है।

यह शोध हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं द्वारा की गई है। शोध के लिए शोधकर्ताओं ने 39 वर्ष के करीब 1,104 लोगों के हेल्थ डेटा की जांच की। करीबन 10 वर्षों तक चली इस स्टडी में कार्डियोवेस्क्युलर से संबंधित 37 मामले दर्ज किए गए।

हार्वर्ड टीएच चौन स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के मुख्य शोधकर्ता डा. जस्टिंग यैंग ने बताया, हमारे शोध के नतीजों से पता चलता है कि बिना पैसे खर्च किए पुश-अप के जरिए हृदय को होने वाली बीमारी से सुरक्षित किया जा सकता है।

इस शोध के आधार पर ये कहा जा सकता है कि 11 या उससे ज्यादा पुश-अप करने से हृदय सम्बन्धी बीमारी होने की संभावना कम होती है। शोध में यह भी साफ तौर पर कहा गया है कि यह स्टडी सिर्फ उन महिलाओं और पुरुषों पर लागू होती हैं जो नियमित रूप से एक्सरसाइज करते हैं। अमेरिकन कॉलेज आफ कार्डियोलॉजी के अनुसार, भारत में हार्ट अटैक के चलते मौत का आंकड़ा 34% बढ़ा है।

 

Rakesh Singh

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago