हलचल

भारत आने वाले यात्रियों के लिए नेगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट लाना अनिवार्य

भारत में अब कोरोना संक्रमण के नए मामले लगातार कमी देखी जा रही है। हालांकि, केंद्र सरकार अब भी देश में कोरोना वायरस महामारी की तीसरी लहर को लेकर पूरी तरह सतर्कता बरत रही है। इसी बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि भारत आने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए निगेटिव आरटी-पीसीआर टेस्ट रिपोर्ट जरूरी होगी। केंद्रीय मंत्रालय ने बुधवार को इस संबंध में गाइडलाइन जारी की।

रिपोर्ट की पुष्टि करने के लिए घोषणा-पत्र भी जरूरी

नई गाइडलाइन के मुताबिक, आरटी-पीसीआर टेस्ट रिपोर्ट यात्रा से 72 घंटे पहले की होनी चाहिए। इसके साथ ही सभी यात्रियों को रिपोर्ट की पुष्टि करने के लिए घोषणा-पत्र भी देना अनिवार्य होगा। गाइडलाइन के साथ ही केंद्र सरकार ने उन देशों की सूची जारी की, जहां से आने वाले यात्रियों को जरूरी नियमों का पालन करना आवश्यक होगा। भारत सरकार की इस सूची में ब्रिटेन, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, बांग्लादेश, बोत्सवाना, चीन, मॉरीशस, न्यूजीलैंड और जिम्बाम्बे शामिल हैं। इन देशों को खतरे वाले देशों की सूची में रखा गया है।

केंद्र ने राज्यों व सभी यूटी को दी 102.4 करोड़ वैक्सीन खुराक

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि अब तक भारत सरकार के माध्यम से और राज्यों द्वारा खरीद श्रेणी के तहत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 102.4 करोड़ से अधिक कोविड-19 वैक्सीन खुराक प्रदान की जा चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि राज्यों के पास अभी भी 10.78 करोड़ (10,78,72,110) से अधिक वैक्सीन उपलब्ध हैं। केंद्र सरकार टीकाकारण गति को तेज करने और पूरे देश में इसके दायरे का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है।

केंद्रीय मंत्रालय ने कहा है कि कोरोना टीकाकरण अभियान को तेज करने के लिए राज्यों को अधिक टीकों की उपलब्धता सुनिश्चित कराई गई है, ताकि वे बेहतर योजना बना सकें और वैक्सीन आपूर्ति श्रृंखला को सुव्यवस्थित कर सकें। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इस वैश्विक महामारी के खिलाफ राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत केंद्र सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों को मुफ्त में कोरोना टीके उपलब्ध करवा रहा है। आपको बता दें कि देश में कोरोना टीका लगवाने लोगों की कुल संख्या 100 करोड़ के पार पहुंचने वाली है।

Read Also: क्वारंटीन नियमों पर ब्रिटेन के झुकने के बाद भारत ने भी दी उसके नागरिकों को राहत

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago