लाइफस्टाइल

ओ ब्लड ग्रुप, शाकाहारी और धूम्रपान करने वालों में कोरोना का संक्रमण कमः सीएमआईआर रिसर्च

भारत में पिछले दो सप्ताह से एक बार फिर लगातार बढ़ते कोरोना के संक्रमण मामलों और इससे होने वाली मौतों ने लोगों के मन में डर भर दिया है। इसी बीच एक रिसर्च में कोरोना वायरस से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आई है। दरअसल, देश में शाकाहारी और धूम्रपान करने वालों में कोरोना का संक्रमण कम मिला है। इसके साथ ही ‘ओ ब्लड ग्रुप’ वाले लोगों के कोरोना वायरस के संक्रमण की आशंका भी कम दिखी है। बता दें कि यह खुलासा देश की शीर्ष अनुसंधान संस्था सीएमआईआर के सीरो पॉजिटिविटी सर्वे में हुआ है। CMIR द्वारा किए इस रिसर्च में लोगों में कोरोना एंटीबॉडी की मौजूदगी और उनकी वायरस को बेअसर करने की क्षमता जांची गई थी।

सीएसआईआर की टीम ने 10 हजार से लोगों पर किया शोध

रिपोर्ट के अनुसार, यह रिसर्च 140 वैज्ञानिक-चिकित्सकों की टीम ने सीएसआईआर की 40 से ज्यादा प्रयोगशालाओं में कार्यरत 10,427 वयस्कों और उनके परिवार के सदस्यों पर किया था। इसमें यह बात सामने आई कि कोरोना के श्वसन संबंधी बीमारी होने के बावजूद धूम्रपान इसमें शुरुआती बचाव कर सकता है, क्योंकि इससे बड़ी मात्रा में श्लेष्मा बनता है। हालांकि, वैज्ञानिकों ने आग्रह किया गया है कि कोरोना संक्रमण पर धूम्रपान और निकोटीन के प्रभाव को समझने के लिए ज्यादा गहन अध्ययनों की जरूरत है।

शाकाहारी भोजन से प्रतिरक्षा मजबूत होने का दावा

रिसर्च के मुताबिक, धूम्रपान स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है और इससे कई बीमारियां जन्म ले सकती हैं। लिहाजा, इस अध्ययन के परिणामों को धूम्रपान को बढ़ावा देने वाला नहीं मानना चाहिए। शोध में शाकाहारी भोजन से प्रतिरक्षा मजबूत होने का दावा भी किया गया है। इस शोध में पाया गया है कि फाइबर से भरपूर होने के कारण शाकाहार कोरोना वायरस के खिलाफ प्रतिरोधक क्षमता देने में अहम भूमिका निभा सकता है।

रिसर्च में यह भी सामने आया कि ओ ब्लड ग्रुप वाले लोगों में कोरोना संक्रमण की संभावना सबसे कम और एबी ब्लड ग्रुप वालों पर ज्यादा खतरा है। इसके अलावा, सर्वे में पता चला है कि ओ ब्लड ग्रुप वाले लोगों में सीरो पॉजिटिविटी सर्वाधिक मिली। बता दें, इससे पहले फ्रांस में हुए दो अध्ययनों और इटली, चीन व न्यूयॉर्क से आई रिपोर्टों में भी धूम्रपान करने वालों में कोरोना संक्रमण दर बाकी लोगों की तुलना में कम मिली थी। वहीं, अब ओ ब्लड ग्रुप वालों में भी अन्य के मुकाबले संक्रमण की कम संभावना की पुष्टि हुई है। हालांकि, इसका ये मतलब नहीं है कि इन्हें कोरोना नहीं होता, ऐसे में वायरस से बचने के लिए सावधानी बरतना जरूरी है।

Read: कोरोना टीका के लिए 28 अप्रैल से CoWin और आरोग्य सेतु ऐप पर करा सकेंगे रजिस्ट्रेशन

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago