टेक ज्ञान

ट्विटर की टक्कर में स्वदेशी एप ‘टूटर’ लॉन्च, कई हस्तियों के अकाउंट हुए वेरिफाईड

चाइनीज एप्स पर बैन के बाद मेड इन इंडिया एप्स और अन्य सोशल प्लेटफॉर्म्स को लेकर भी मांग हो रही है। टिकटॉक की टक्कर में चिंगारी जैसे कई एप्स भी लॉन्च हुए, वहीं अब माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर की टक्कर में टूटर (Tooter) लॉन्च हो गया है जिसे स्वदेशी कहा जा रहा है। Tooter पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अकाउंट का भी स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे स्क्रीनशॉट में पीएम मोदी का अकाउंट ट्विटर की तरह ही ब्लू बैगेज के साथ वेरिफाईड दिखा रहा है।

इन हस्तियों के अकाउंट वेरिफाईड दिखा रहा

सोशल मीडिया पर इस देसी माइक्रोब्लॉगिंग साइट टूटर की काफी चर्चा हो रही है। पीएम मोदी के अलावा Tooter पर गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, अभिषेक बच्चन, टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी का भी अकाउंट बन गया है जिसे वेरिफाईड भी कर दिया गया है, हालांकि इस बात की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है कि ये अकाउंट पीएम मोदी और अन्य लोगों ने खुद बनाएं हैं या फिर किसी की शरारत है।

टूटर का लोगो दिखता है शंख की तरह

जानकारी के मुताबिक, टूटर को इसी साल जून-जुलाई में लॉन्च किया गया है और अगस्त में पीएम मोदी ने इस पर अपना अकाउंट बनाया है। टूटर की की वेबसाइट का यूआरएल https://tooter.in/ है और इसे गूगल प्ले-स्टोर से भी डाउनलोड किया जा सकता है, हालांकि इसका आईओएस वर्जन अभी नहीं आया है। टूटर का लोगो शंख की तरह है, जबकि इंटरफेस और कलर ट्विटर जैसे ही हैं।

वेबसाइट पर हमारे बारे में सेक्शन में कहा गया है, ‘हमारा मानना है कि भारत में एक स्वदेशी सोशल नेटवर्क होना चाहिए। Tooter हमारी स्वदेशी आंदोलन 2.0 (Swadeshi Andolan 2.0) है। इस आंदोलन में हमसे जुड़ें। टूटर ने Made in India टैग पर जोर दिया है।’  टूटर पर पोस्ट किए गए कंटेंट को toots कहा जाएगा।

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago