हलचल

इंडियन एयरफोर्स ने My IAF ऐप लॉन्च की, ये जानकारी मिलेगी ऐप्लिकेशन पर

भारतीय वायु सेना (आईएएफ) में कॅरियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए एक बड़ी खुशख़बरी आई है। दरअसल, आईएएफ ने एक मोबाइल ऐप्लिकेशन My IAF लॉन्च कर दिया है। इस ऐप के जरिए इंडियन एयरफोर्स में कॅरियर संबंधित जानकारी और नौकरी का पूरा विवरण मिल सकेगा। ऐप के जरिए अभ्यर्थी को अधिकारी और एयरमैन जैसे सभी पदों के लिए होने वाली चयन प्रक्रिया, प्रशिक्षण पाठ्यक्रम, वेतन और अन्य जानकारी उपलब्ध हो सकेंगी।

डिजिटल इंडिया मुहिम के तहत लॉन्च की My IAF ऐप

भारतीय वायुसेना ने अपने My IAF ऐप को वायुसेना अध्यक्ष एयर मार्शल राकेश कुमार सिंह भदौरिया की अगुवाई में लॉन्च किया। इस दौरान कई बड़े वायुसेना अधिकारी भी मौजूद रहे। जानकारी के अनुसार, ऐप को डिजिटल इंडिया मुहिम के तहत लॉन्च किया गया है। ऐप की लॉन्चिंग के बाद भारतीय वायुसेना के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इसके बारे में जानकारी दी गई।

आपको बता दें कि देश में हर साल लाखों युवा वायुसेना में भर्ती होने का सपना देखते हैं, जिनमें से बहुत कम सफ़ल हो पाते हैं। साथ ही कई इच्छुक युवाओं तक भर्ती की जानकारी नहीं पहुंच पाती है। ऐसे में आज के इस डिजिटल युग में भारतीय वायुसेना द्वारा My IAF ऐप लॉन्च करना उन ​अभ्यर्थियों के लिए फायदेमंद साबित होगा, जो दूरदराज गांवों-कस्बों में रहते हैं और एयरफोर्स में भर्ती होकर देश की सेवा का सपना देखते हैं।

Read More: ‘रेलयात्री’ के सर्वर से सात लाख यात्रियों का डाटा हुआ लीक, कई जानकारी सार्वजनिक

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago