हलचल

वर्ष 2023 में पहली बार जी20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा भारत, 2022 में बनेगा अध्यक्ष

भारतीय विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी बताया कि भारत 1 दिसंबर, 2022 को इंडोनेशिया से जी20 देशों का अध्यक्ष पद ग्रहण करेगा। इसके बाद भारत वर्ष 2023 में पहली बार जी20 देशों का शिखर सम्मेलन भी आयोजित करेगा।  विदेश मंत्रालय की जानकारी के अनुसार, भारत बुधवार को जी20 ट्रोइका में शामिल हो गया। ट्रोइका के तीन देशों में इंडोनेशिया और इटली के साथ अब भारत भी रहेगा। ये तीनों देश जी20 के मौजूदा, पूर्ववर्ती व भावी अध्यक्ष हैं।

कौन होते हैं ट्रोइका में शामिल देश?

जी20 ट्रोइका का मतलब यह है कि हर साल जब एक सदस्य देश अध्यक्ष पद ग्रहण करता है तो वह देश पिछले साल के अध्यक्ष देश और अगले साल के अध्यक्ष देश के साथ समन्वय स्थापित करता है। इस प्रक्रिया को ही ट्रोइका कहा जाता है। यह जी20 समूह के एजेंडे के साथ सामंजस्य व निरंतरता कायम रखने का काम करता है। भारत एक दिसंबर, 2021 से लेकर 30 नवंबर, 2024 तक जी20 ट्रोइका का हिस्सा रहेगा। भारतीय विदेश मंत्रालय की जानकारी के अनुसार भारत 1 दिसंबर, 2022 को इंडोनेशिया से जी20 की अध्यक्षता ग्रहण करेगा। इसके अगले साल यानि साल 2023 में देश में पहली बार जी20 देशों का शिखर सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

जी20 में शामिल हैं ये सभी देश

अगर जी20 में शामिल देशों की बात करें तो इसमें जर्मनी, फ्रांस, भारत, चीन, रूस, इटली, जापान, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, इंडोनेशिया, तुर्की, अर्जेंटीना, मेक्सिको, दक्षिण कोरिया, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त राज्य अमेरिका और यूरोपीय संघ शामिल हैं। आपको बता दें कि जी20 विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं वाले देशों और यूरोपीय संघ को साथ लाता है। इसके मेंबर देशों का विश्व की कुल जीडीपी में 80 फीसदी हिस्सेदारी है। जबकि विश्व व्यापार में 75 फीसदी और विश्व की कुल आबादी में 60 फीसदी योगदान है।

दिसंबर की शुरुआत में इं​डोनेशिया बना अध्यक्ष

मालूम हो कि बुधवार को 1 दिसंबर 2021 को ही इंडोनेशिया ने जी20 देशों का अध्यक्ष पद ग्रहण कर लिया है। वह अगले एक साल तक विभिन्न जी20 बैठकों का आयोजन करेगा। वहीं, इसका समापन 30-31 अक्टूबर 2022 को जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन के साथ होगा।

पिछले 5 साल में छह लाख से ज्यादा भारतीयों ने छोड़ी नागरिकता, 4177 को मिली सिटीजनशिप

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago