हलचल

भारत-चीन: अप्रैल-मई के बाद बनाए गए नए ढांचे को नष्ट करने पर बनीं सहमति

भारत और चीन के बीच चल रहे सीमा विवाद को सुलझाने के लिए आठवें दौर की उच्च-स्तरीय सैन्य वार्ता में सैन्य और राजनयिक माध्यम से वार्ता बनाए रखने पर सहमति बनी है। इसके बाद नौवें दौर की वार्ता जल्द ही संभव है। जानकारी के अनुसार, आठवें दौर की वार्ता में दोनों देशों की सेनाएं लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर फिंगर इलाके में सैनिकों को पीछे हटाने पर सहमत हुई हैं। इसके साथ ही दोनों पक्षों ने पैंगोंग त्सो झील क्षेत्र में अप्रैल-मई के बाद से बनाए गए हर नए ढांचे को नष्ट करने पर सहमति जताई है। वहीं, फिंगर इलाकों में भारत-चीन दोनों देशों में से किसी भी पक्ष की ओर से पैट्रोलिंग गतिविधि भी नहीं होगी।

फिंगर-4 और 8 क्षेत्र के बीच नहीं होगी पैट्रोलिंग

मीडिया ख़बरों के अनुसार, एलएसी पर विवादित क्षेत्र फिंगर-4 और फिंगर-8 क्षेत्र के बीच भारत-चीन दोनों ही पक्षों की ओर से कोई पैट्रोलिंग गतिविधि भी नहीं होगी। कहा जा रहा है कि इस क्षेत्र में चीन अपने पुराने रुख से पीछे हट गया है। पहले वह इस क्षेत्र में एक निगरानी पोस्ट बनाने की बात कह रहा था और इस पर अड़ा हुआ था। वहीं, डेपसांग क्षेत्र को लेकर दोनों पक्षों के बीच अलग से चर्चा होगी। चीन ने यहां पर भारतीय सेना के कुछ पैट्रोलिंग बिंदुओं को रोक रखा है। इसके साथ ही भारतीय सेना के कुछ अन्य पैट्रोलिंग बिंदुओं को लेकर भी चर्चा होगी, जहां चीन ने अभी भी पूरी तरह से अपने सैनिकों को पीछे नहीं किया है।

तीन चरण वाली एक योजना पर दोनों देश सहमत

आपको जानकारी के लिए बता दें कि लद्दाख क्षेत्र में एलएसी पर तनाव घटाने के लिए छह नवंबर को चुशुल में आयोजित की गई दोनों देशों के बीच कॉर्प्स कमांडर स्तर की आठवें दौर की वार्ता में इस योजना पर चर्चा की गई थी। भारत-चीन की सेनाओं ने पूर्वी लद्दाख सेक्टर के कुछ हिस्सों से पीछे हटने पर सहमति व्यक्त की है, जिसके तहत वे इस साल अप्रैल-मई वाले स्थानों पर वापस लौट जाएंगे। खबरों के अनुसार, इस वार्ता में सैनिकों को पीछे हटाने के लिए दोनों देशों की सेनाओं के बीच तीन की चरण एक योजना पर सहमति बनी है।

पीएम मोदी ने JNU परिसर में विवेकानंद की प्रतिमा का किया अनावरण, युवाओं के लिए कही ये बात

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago