लाइफस्टाइल

दुबई घूमने का है मन तो चालीस हजार से कम बजट में इस तरह करें प्लान

विश्व की खूबसूरत व आकर्षित करने वाली जगह दुबई हैं जहां ज्यादातर लोग घूमना जाना पसंद करते हैं। दुबई की गगनचुंबी इमारतों को देखने व लग्जरी लाइफ स्टाइल का आनंद लेने के लिए आपको जेब से ज्यादा पैसे खर्च भी नहीं करने पडेंगे और मात्र 40 हजार रूपये से कम के बजट में आप अपनी इस यात्रा को यादगार बना सकते हैं। जानें, इस तरह-

इस तरह कम पैसे में बुक कराएं फ्लाइट टिकट

दुबई के लिए भारत में दिल्ली,मुंबई सहित कई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों से सीधी फ्लाइट आप बुक करा सकते हैं। लेकिन आने-जाने के लिए आपको करीब 3-4 महीने पहले ही प्लेन के टिकट बुक करा लेने चाहिए जिससे आपके लगभग 15 हजार रूपये खर्च हो पाएंगे। फ्लाइट चेंज करने के बजाय सीधी फ्लाइट का ही चुनाव करें।

ऑफ सीजन में जाएं

अगर आप चाहते हैं कि कम पैसों के बजट में दुबई घूमने का सपना पूरा हो तो आपको ऑफ सीजन में जाना चाहिए। दुबई में गर्मियों की वजह से अप्रैल से अगस्त तक ऑफ सीजन माना जाता है। इस दौरान फ्लाइट के टिकट सस्ते में आसानी से आपको मिल पाएंगे। ऑफ सीजन के दौरान यहां होटलें सस्ती रेट पर आपको ठहरने के लिए मिल जाएंगी और आप आसानी से 2-3 रात वहां गुजार सकते हैं और आपकी जेब पर भार नहीं पडेगा।

प्राइवेट टैक्सी की जगह मेट्रों का करें उपयोग

दुबई में प्राइवेट टैक्सी सेवा लेना महंगा होता है इसलिए आप घूमने के लिए प्राइवेट टैक्सी की जगह मेट्रो सेवा का उपयोग कर सकते हैं। लगभग 250 रुपये में आप आसानी से एक दिन का टिकट खरीद सकते हैं जिससे पैसों की बचत होगी और आप कम समय में आप किसी जगह जाकर घूम भी सकते हैं।

Read More: कम पैसे में विदेश जाकर घूमने की जगह है थाइलैंड, जानें बजट​

बुर्ज खलीफा

दुबई में दुनिया की सबसे ऊँची गगनचुंबी इमारत बुर्ज खलीफा है जिसे हर कोई पर्यटक देखना पसंद करता है। इस इमारत के कई अवार्ड भी मिल चुके हैं। इस इमारत के पास आप अपनी फोटो खींच कर यात्रा यादगार बना सकते हैं।

इन चीजों पर ध्यान देंकर बचाएं पैसे
  • किसी भी दूसरे देश में घूमने जाने के​ लिए वहां की करेंसी लेना आवश्यक होता है। करेंसी चेंज कराने के लिए एयरपोर्ट व दुबई में कई जगह केंद्र बने हुए हैं जहां आप सही रेट पर भारतीय मुद्रा को दुबई की मुद्रा में चेंज करवा सकते हैं।
  • यहां कुछ ऐसी जगह हैं जहां आप फ्री में घूमने का आनंद ले सकते हैं। अगर आप दुबई की विरासत व सभ्यता देखना चाहते हैं तो अल शिंदघा जा सकते हैं जहां प्रवेश फ्री हैं।
  • ऐसे कई बीच भी हैं जहां आप फ्री में एजांय कर सकते हैं और फोटोग्राफी भी कर सकते हैं। इसके अलावा दुबई की कई प्रसिद्व गगनचुंबी इमारतों को भी नि:शुल्क देख सकते हैं।

 

 

 

Ajay Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago