कारोबार

बैंक ने बिना कारण लोन देने से किया मना तो सरकार तक होगी शिकायत

भारत में अब कोई भी बैंक बिना किसी कारण के सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यमी को लोन देने से मना नहीं कर पाएंगे। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जल्द एक विशेष केंद्र की शुरू होने की घोषणा की है जिसमें ई-मेल के जरिये इस तरह की शिकायतें की जा सकेंगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने व्यापारियों और उद्योग प्रतिनिधियों के साथ बातचीत के दौरान यह प्रमुख बात कही।

बैंक मैनेजर के पास जाएगी शिकायत की एक कॉपी-

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि भारत सरकार का वित्त मंत्रालय एक विशेष केंद्र शुरू करने जा रहा है। इस केंद्र पर सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम (M.S.M.E) ई मेल कर बिना वजह लोन नहीं मिलने की अपनी शिकायत बेझिझक दर्ज करा सकेंगे। इसके बाद ​इस मामले में संबंधित बैंक मैनेजर को एक कॉपी भेजी जाएगी।

छोटे व मंझोले कारोबारियों को आगे बढाने पर फोकस-

केंद्र सरकार की इस तरह की घोषणा का मुख्य उद्देश्य छोटे व मंझोले स्तर के कारोबारियों को आगे बढाने का है और शीघ्र ही इस संबंध में पूरी घोषणा की जाएगी। गौरतलब है कि कई बार बैंक छोटे व मंझोले कारोबारियों को बिना वजह लोन देने से मना कर देते हैं जिससे ऐसे व्यापारी निराश हो जाते हैं।

Read More: अब लंदन की सडकों पर भी दौड़ेगी भारतीय कंपनी ओला की कैब

मंत्रालय के अफसर जाएंगे फील्ड में-

वित्त मंत्री ने यह भी कहा है कि सरकार बैंकों से ज्यादा संपर्क,बातचीत के लिए योजना बना रही है। मंत्रालय के अफसर फील्ड में जाकर एमएसएमई आंत्रप्रोन्योर से मीटिंग भी कर सकते हैं।

 

Ajay Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago