हलचल

अगले 24 घंटे तक लगातार चल सकती है लू: भारतीय मौसम विभाग

पिछले कुछ दिनों से तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है, जिसके कारण देश के कई राज्यों में गर्मी काफी बढ़ गई है। भारतीय मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि उत्तर और मध्य भारत के कई हिस्सों में कहर बरपा रही लू (हीट वेव) अभी अगले 24 घंटे तक लगातार ऐसे ही चल सकती है। हालांकि, मौसम विभाग ने यह भी कहा कि बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में मानसून मजबूत हुआ है। बता दें, उत्तर और मध्य भारत में पिछले कई दिनों से लू जारी है, जिससे दोपहर में लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल है। कई जगह तापमान 47 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है।

विदर्भ और पश्चिम राजस्थान में भीषण लू की संभावना

भारतीय मौसम विभाग ने कहा कि उत्तर-पश्चिम भारत, मध्य भारत और पूर्वी भारत के निकटवर्ती आंतरिक हिस्सों और मैदानी भागों में जारी शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण अभी चल रही लू के अगले 24 घंटे तक जारी रहने का पूर्वानुमान जताया है। मौसम विभाग ने बताया कि गुजरात के विदर्भ और पश्चिम राजस्थान में अलग-अलग जगहों पर भीषण लू चल सकती है।

भारतीय मौसम विभाग ने कहा कि चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों के साथ पंजाब, बिहार, झारखंड, ओडिशा, सौराष्ट्र व कच्छ, मध्य महाराष्ट्र व मराठवाड़ा, तेलंगाना के सुदूर इलाकों और कर्नाटक के उत्तरी आतंरिक इलाकों में अगले चौबीस घंटे तक तेज़ लू चल सकती है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ से 29 और 30 मई को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। इस दौरान उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में धूल-भरी आंधी और गरज के साथ बूंद के छींटे पड़ने की भी संभावना है।

Read More: जानिये, भीषण गर्मी और लॉकडाउन में अपनी त्वचा का किस तरह रखें पूरा ख्याल

इन इलाकों में हल्की बारिश होने सकती है

मौसम विभाग द्वारा दी की गई जानकारी के अनुसार, बुधवार की शाम को उत्तर प्रदेश राज्य के मथुरा, आगरा, टुंडला, फिरोजाबाद, एटा व राजस्थान के डीग, भरतपुर, हरियाणा के गोहाना और करनाल और इनके आसपास के इलाकों में बिजली गरजने के साथ हल्की बारिश होने की काफी संभावना है।

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago