गृह मंत्रालय ने 31 जनवरी तक सभी राज्यों के लिए जारी की नई गाइडलाइन

भारत में एक बार फिर कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सोमवार को राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों को एक पत्र लिख 31 जनवरी 2022 तक केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन करने लिए कहा है। गृह मंत्रालय ने आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के तहत राज्यों को साफ निर्देश दिए हैं कि वह अपने स्तर पर कोरोना और नए वैरिएंट ‘ओमिक्रॉन’ से निपटने के लिए जरूरी व्यवस्था की पूरी तैयारी कर लें।

जो भी उपाय उपयुक्त लगे उसे तत्काल प्रभाव में लाएं

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सभी जिलाधिकारियों से कहा है कि कंटेनमंट जोन, नाइट कर्फ्यू से लेकर जो भी उपाय उपयुक्त लगे उसे तत्काल प्रभाव में लें। केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने अपने पत्र में कहा कि मैं यह दोहराना चाहूंगा कि सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सभी सावधानियों का पालन करना चाहिए और अपनी सुरक्षा को कम नहीं होने देना चाहिए। त्योहारी सीजन के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए राज्य जरूरत आधारित, स्थानीय प्रतिबंध/ प्रतिबंध लगाने पर विचार कर सकते हैं।

नियमों का उल्लंघन करने पर होगी कड़ी कार्रवाई

गृह मंत्रालय ने साफ तौर पर कहा कि जो भी व्यक्ति सरकार के आपदा प्रबंधन कामों में किसी भी प्रकार से बाधा पहुंचाएगा या कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन करेगा तो उसके खिलाफ धारा 51 से लेकर 60 तक आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा संबंधित व्यक्ति पर आईपीसी की धारा 188 के तहत कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है।

प्रेस क्रॉन्फेंस के जरिए लोगों तक सही जानकारी पहुंचाए राज्य

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के जिलाधिकारियों को लिखे अपने पत्र में कहा है कि सभी राज्य कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर उचित कदम उठाएं और सतर्कता बनाएं रखें। इसके साथ ही राज्य सरकारों से यह भी अनुरोध किया गया है कि वे कोविड-19 के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर प्रेस वार्ता के जरिए सही जानकारी लोगों तक पहुंचाने का भी काम करें।

देश में अब तक ‘ओमिक्रॉन’ के 327 केस सामने आए, तेजी से बढ़ते मामलों ने बढ़ाई सरकार की चिंता

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago