हलचल

अर्धसैनिक बलों के लिए आयुष्मान स्वास्थ्य योजना की शुरुआत करेंगे गृहमंत्री शाह

केंद्र सरकार द्वारा देश में गरीबों मुफ़्त इलाज के लिए शुरू की गई आयुष्मान स्वास्थ्य योजना अब केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के लिए भी लॉन्च की जाएगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आगामी 23 जनवरी को केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के लिए आयुष्मान स्वास्थ्य योजना की असम में शुरुआत कर सकते हैं। आपको जानकारी के लिए बता दें कि आयुष्मान भारत (PM-JAY) केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना है। इसके तहत प्रत्येक गरीब परिवार प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का इलाज निःशुल्क करा सकता है।

अर्धसैनिक बलों के अधिकारी व जवानों को कार्ड वितरित करेंगे शाह

जानकारी के अनुसार, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) जैसे केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के प्रमुखों एक उप-अधिकारी और एक-एक जवान को गृह मंत्री अमित शाह 23 जनवरी को आयुष्मान स्वास्थ्य योजना का कार्ड वितरित करेंगे।

सीएपीएफ के कर्मियों की कुल संख्या 10 लाख के करीब

उल्लेखनीय है कि देश में सीएपीएफ के कर्मियों की कुल संख्या 10 लाख के करीब है और वे आंतरिक सुरक्षा से जुड़ी गतिविधियों को अंजाम देते हैं। एक अधिकारी ने इस संबंध में बात करते हुए कहा ‘आयुष्मान सीएपीएफ स्वास्थ्य योजना’ को केंद्रीय गृह मंत्री 23 जनवरी को असम के गुवाहाटी में शुरू कर सकते हैं। इस योजना को लेकर एक प्रस्तुतिकरण दिया जाएगा और उसके बाद गृह मंत्री अमित शाह लाभार्थियों को संबोधित भी कर सकते हैं।’

Read More: नेताजी सुभाषचंद्र बोस के जन्मदिन को ‘पराक्रम दिवस’ के तौर पर मनाएगी सरकार

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago