गरम मसाला

हॉलीवुड एक्टर याफेट कोट्टो का निधन, लेखन और निर्देशन में भी आजमाए ​थे हाथ

हॉलीवुड की कई फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता, लेखक और निर्देशक याफेट कोट्टो (Yaphet Kotto) ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनका 81 साल की उम्र में निधन हो गया। एक्टर याफेट की पत्नी टैसी ने फेसबुक पर एक पोस्ट करते हुए उनके निधन की जानकारी दी। टैसी ने अपने संदेश लिखा, ‘अभिनेता का सोमवार को निधन हो गया। मैं बेहद दुखी हूं और सदमे में हूं। हम दोनों ने 24 साल साथ गुजारे।’

कई सफल फिल्मों में निभाए थे अहम किरदार

अभिनेता याफेट कोट्टो ने अपने फिल्मी कॅरियर में ‘होमिसाइड: लाइफ ऑन द स्ट्रीट’, ‘ए स्पेस टैवलर इन एलियन’, ‘लिव एंड लेट डाई’ समेत कई सफल फिल्मों में काम किया था। ‘लिव एंड लेट डाई’ वर्ष 1973 में रिलीज़ हुई जेम्स बॉन्ड सीरीज की 8वीं फिल्म है, जिसमें रोजर मूर ने पहली बार जेम्स बॉन्ड की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में याफेट सुपरविलेन का किरदार निभाते नज़र आए थे। उनके इस किरदार को काफी सराहना भी मिली थी।

उल्लेखनीय है कि याफेट कोट्टो को उनके सपोर्टिंग रोल के लिए भी याद किया जाता है। उन्होंने ‘द रनिंग मैन’, ‘कॉमेडी मिडनाइट रन’ में अपने शानदार किरदार से सिने प्रेमियों का दिल जीता था। इसके अलावा उन्होंने वर्ष 1972 में रिलीज़ हुई हॉलीवुड की फिल्म ‘द लिमिट’ का लेखन और निर्देशन भी किया। याफेट का जन्म 15 नवंबर, 1939 को अमेरिका के न्यूयॉर्क में हुआ था। उन्होंने अपने जीवन में तीन शादियां की थी।

Read: मशहूर हॉलीवुड एक्टर केविन डॉब्सन ने 77 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago