गरम मसाला

हॉलीवुड एक्टर डैनी हिक्स का 68 साल की उम्र में कैंसर से निधन

कोरोना काल के दौरान फिल्मी दुनिया के कई सितारे ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। अब हॉलीवुड की प्रसिद्ध फिल्म ‘इविल डेड-2’ के एक्टर डैनी हिक्स का निधन हो गया है। 68 वर्षीय हिक्स ने हाल में मंगलवार को अपने घर पर अंतिम सांस ली। आपको बता दें कि वह चौथी स्टेज के कैंसर से ज़िंदगी की जंग लड़ रहे थे। डैनी हिक्स के निधन की ख़बर की पुष्टि उनकी प्रबंधन टीम ने फेसबुक पर एक बयान के साथ की। इस फेसबुक पोस्ट में लिखा है, ‘डैनी हिक्स का अपने घर पर निधन हो गया। हम आपको प्यार करते हैं डैनी, आराम करो मेरे दोस्त। कोई और दर्द नहीं।’

कुछ दिनों पहले ही कैंसर पीड़ित होने का किया था खुलासा

हॉलीवुड एक्टर डैनी हिक्स ने कुछ दिनों पहले ही अपनी एक पोस्ट के जरिए बीमारी का खुलासा करते हुए बताया था कि उन्हें कैंसर है और उनके पास सिर्फ तीन साल तक का समय बचा है। उन्होंने एक फेसबुक पोस्ट में लिखा था, ‘उन सभी लोगों के लिए जो मुझे कभी नहीं मिले, और वो प्रशंसक जिन्होंने मेरे काम का आनंद लिया। मुझे कुछ बुरी ख़बर मिली है। मुझे चौथी स्टेज के कैंसर का पता चला है।’

Read More: सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में अब शेखर कपूर से पूछताछ करेगी मुंबई पुलिस

‘स्पाइडर मैन-2’ व ‘डार्कमैन’ जैसी फिल्मों में किया था काम

डैनी हिक्स ने अपनी इस फेसबुक पोस्ट में आगे लिखा था, ‘मेरे पास जीने के लिए अब लगभग एक से तीन साल हैं। मेरे पोस्ट में कोई बदलाव नहीं आया है। मुझे बहुत ज्यादा पछतावा नहीं है। ठीक है, मैं ठीक जाऊंगा। मुझे पता है कि नर्क के उस तहखाने में क्या चल रहा है।’ आपको जानकारी के लिए बता दें कि डैनी हिक्स ने हॉरर फिल्म ‘इविल डेड-2’ में एक अहम भूमिका निभाई थी। इस रोल से उन्हें एक अलग पहचान मिली थी। इसके अलावा हिक्स ‘स्पाइडर मैन-2’ और ‘डार्कमैन’ जैसी फिल्मों में भी नजर आए थे।

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago