हलचल

वर्ष 2036 तक रूस के राष्ट्रपति रहेंगे व्लादिमीर पुतिन, संविधान संशोधन को मिली मंजूरी

रूस में संविधान संशोधन के लिए कराया गया जनमत संग्रह वहां के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए खुशख़बरी लेकर आया है। दरअसल, जनता ने संविधान संशोधन के लिए कराए गए जनमत संग्रह में पुतिन की दावेदारी का समर्थन किया है। इस तरह व्लादिमीर पुतिन अब वर्ष 2036 तक रूस की सत्ता पर काबिज रहेंगे। हाल ही में रूस के राष्ट्रपति पुतिन को साल 2036 तक पद पर बने रहने का प्रावधान करने वाले संविधान संशोधन कानून पर जनता की राय मांगी गई थी। इस मतदान में जनता ने संशोधन को मंजूरी दी। बता दें, वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संकट और विरोध के बीच यह जनमत संग्रह सात दिनों तक चला और इस बुधवार को ही समाप्त हुआ था।

संविधान संशोधन कानून के जरिए 2036 तक राष्ट्रपति बने रहेंगे

रूस में संविधान संशोधन कानून के जरिए राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का वर्तमान कार्यकाल समाप्त होने के बाद उन्हें छह-छह साल के दो अतिरिक्त कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति पद मिलेगा। आपको बता दें कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की वजह से मतदान प्रक्रिया काफी धीमी रही। इस दौरान चुनाव बूथ पर लोगों की भीड़ भी ज्यादा नहीं रही। इसलिए ही मतदान की प्रकिया को पूरा होने में एक सप्ताह का वक्त लग गया था।

Read More: चीन ने हांगकांग में लागू करने के लिए विवादास्पद राष्ट्रीय सुरक्षा कानून पारित किया

आपको जानकारी के लिए बता दें, रूस में संविधान में किए गए संशोधनों के लिए जनता का विश्वास जीतने के लिए व्लादिमीर पुतिन ने बड़े पैमाने पर अभियान चलाया था। पुतिन ने कहा था कि हम उस देश के लिए मतदान कर रहे हैं, जिसके लिए हम काम करते हैं और जिसे हम अपने बच्चों और पोते-पोतियों को सौंपना चाहते हैं। उल्लेखनीय है कि पुतिन रूस की सत्ता में वर्ष 2000 में आए थे। हाल ही में एक निजी सर्वे एजेंसी लेवाडा के मुताबिक, अभी भी रूस में उनकी लोकप्रियता रेटिंग करीब 60 फीसदी बनी हुई है।

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

1 month ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

1 month ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

1 month ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

1 month ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 months ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 months ago