सेहत

हेल्थ इंश्योरेंस : जल्द इस तरह आसान किस्तों में जमा करा सकेंगे पॉलिसी का प्रीमियम

देश में मौजूदा लॉकडाउन व कोरोना संकट की स्थितियों को देखते हुए अब जल्द ही हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी का प्रीमियम आप आसान किस्तों में जमा करा सकेंगे। इस सुविधा के लिए इंश्योरेंस रेगुलेटर IRDAI ने सभी हेल्थ इंश्योरेंस करने वाली कंपनियों को इस तरह की अनुमति दे दी है। जानिये इस बारे में विस्तार से-

इरडा (IRDIA) ने सर्कुलर में कही ये बात

इस मामले में इंश्योरेंस रेगुलेटर यानि इरडा ने इंश्योरेंस कंपनियों को कहा है कि ग्राहकों को आसान किस्तों में पॉलिसी प्रीमियम जमा कराने का विकल्प उपलब्ध कराएं। इन किश्तों को मासिक, तिमाही, छमाही आधार पर लिया जा सकता है। गौरतलब है कि देश में कोरोना संकट की वजह से नकदी की कमी के चलते ग्राहकों के हित में इरडा ने यह निर्णय लिया है।

Read More: हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी में क्या कोरोना भी होगा कवर, जानिये इस बारे में जरूरी बातें

इन पॉलिसी होल्डर्स के लिए होगा फायदा

जानकारी के मुताबिक IRDAI के इस सर्कुलर से उन पॉलिसी होल्डर्स को विशेष फायदा होगा जिनका रिन्यूअल 31 मार्च 2021 तक किया जाना है। इस सर्कुलर में कहा गया है कि पॉलिसी धारकों से एकमुश्त की बजाय आसान ​किस्तों में प्रीमियम का भुगतान लिया जा सकता है।

इससे पहले वार्षिक ली जा रही थी प्रीमियम

गौरतलब है कि स्वास्थ्य खराब होने पर अस्पताल में भर्ती होने के दौरान होने वाले खर्चों से बचाव के लिए ही हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी करवाई जाती हैं। इनके प्रीमियम आमतौर पर कंपनियां सालाना आधार पर ही लेती हैं अब इरडा के इस निर्देश के बाद पॉलिसी धारकों को बडी राहत मिलेगी और प्रीमियम मासिक,तिमाही,छमाही लिए जा सकेंगे।

 

Ajay Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago