ताजा-खबरें

हरियाणा व दिल्ली सरकार ने ‘कोरोना’ घोषित की महामारी, पीएम मोदी बोले-घबराएं नहीं

दुनिया में कोरोना का कहर बढता जा रहा है। भारत में भी कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए दिल्ली व हरियाणा सरकार ने कोरोना को महामारी घोषित कर दिया है। दिल्ली में 31 मार्च तक सभी सिनेमाघरों को बंद करने की घोषणा कर दी गई है। इधर पीएम मोदी ने ट्विट कर देशवासियों से कहा है कि इस बीमारी से घबराने की आवश्यकता नहीं हैं बल्कि सावधानियां रखें।

केजरीवाल सरकार ने की ये घोषणा

गुरूवार को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कोरोना को महामारी घोषित करते हुए सभी सिनेमा हॉल को 31 मार्च तक बंद रखने का आदेश भी दिया। केजरीवाल ने यह भी कहा कि जिन शैक्षणिक संस्थानों में परीक्षाएं खत्म हो गई हैं उन्हें भी 31 मार्च तक बंद कर दिया जाए।

हरियाणा में भी महामारी घोषित

दिल्ली से पहले हरियाणा में भी कोरोना को महामारी घोषित किया जा चुका है। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। कोरोना को महामारी घोषित करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य भी बन चुका है।

Read More: कोरोना वायरस: भारत में 15 अप्रैल तक विदेशियों की नो एंट्री, पर्यटन वीजा रद्द

पीएम मोदी ने किया यह ट्वीट

देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने एक ट्वीट कर देशवासियों से कहा है कि इस वायरस को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है बल्कि सावधानियां रखनी चाहिए। मोदी ने यह भी कहा है कि सरकार का कोई भी मंत्री आने वाले कुछ दिनों तक विदेश यात्रा नहीं कर पाएंगे।

भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई 73

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या गुरूवार तक 73 तक पहुंच चुकी है और इस बात की पुष्टि स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से की गई है। इन संक्रमितों में से 56 भारतीय नागरिक व 17 विदेशी नागरिक हैं। गौरतलब है कि पूरी दुनिया में कोरोना के प्रकोप को देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अब इसे महामारी घोषित कर दिया है।

 

Ajay Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago