ताजा-खबरें

50 फीसदी गरीब लोगों को 7500 रुपये की सीधी मदद दें सरकार- राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार को मीडिया के साथ वीडियो कांफ्रेसिंग की और मोदी सरकार से देश के 50 प्रतिशत गरीब लोगों को 7500 रूपये की सीधी मदद करने की मांग की। राहुल ने कहा कि ये वक्त रिस्क लेने का है और केंद्र सरकार ऐसा करने से डर रही है।

लॉकडाउन खोलने के लिए अब स्ट्रेटजी की जरूरत

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मीडिया के जरिये अपनी बात रखते हुए कहा कि हमें इस हालात से आगे निकलना होगा और लॉकडाउन खोलने के लिए स्ट्रेटजी की जरूरत है और इसके लिए कांग्रेस सहयोग करने को तैयार है। राहुल ने मोदी सरकार से सवाल किया है कि आखिर लॉकडाउन कब तक रहेगा और सरकार भी लोगों को स्पष्ट बताए।

राहुल ने कहा- गरीबों के खाते में सीधे रूपये पहुंचाए सरकार

राहुल गांधी ने मोदी सरकार से मांग की है कि 50 फीसदी गरीबों के खाते में सीधे 7500 रूपए दिए जाए। राहुल ने आरोप लगाया कि सरकार सोचने में वक्त खराब कर रही है और ये वक्त सोचने का नहीं है। इसके अलावा राहुल गांधी ने यह भी कहा कि वर्तमान में हम जिस हालात में हैं उससे हमें आगे निकलना होगा और लॉकडाउन खोलने के लिए स्ट्रेटजी की जरूरत है एवं इस कार्य में कांग्रेस सहयोग करने को पूरी तरह तैयार है।

Read More: कोरोना का कहर : मुंबई के आर्थर जेल में 77 कैदी और 26 कर्मचारी पॉजिटिव

भाजपा ने किया पलटवार

इधर राहुल गांधी की मीडिया से बातचीत में मोदी सरकार को घेरने के बाद भाजपा ने भी कांग्रेस पर तुरंत पलटवार किया है। भाजपा नेता डॉ सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि ​सरकार विपक्ष के सुझावों का स्वागत करती है लेकिन यह रचनात्मक व पर्याप्त हो क्यों कि राहुल बिना तथ्यों को जाने व समझे मीडिया के सामने आते हैं।

 

 

Ajay Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago