टेक ज्ञान

गूगल की यह सर्विस 30 सितंबर को बंद हो जाएगी, आप भी हो सकते हैं प्रभावित

अमेरिकन मल्टीनेशनल टेक्नोलॉजी कंपनी गूगल जल्द ही अपनी एक सर्विस को बंद करने जा रही है। जो भी लोग गूगल बुकमार्क सर्विस का इस्तेमाल करते हैं, उनके लिए यह एक अच्छी ख़बर नहीं है। जानकारी के अनुसार, गूगल की बुकमार्क सर्विस 30 सितंबर 2021 को बंद होने जा रही है। उल्लेखनीय है कि गूगल बुकमार्क को साल 2005 में लॉन्च किया गया था और इस सर्विस को हजारों लोग इस्तेमाल करते हैं। आपको मालूम हो कि Google Bookmarks क्रोम ब्राउजर का बुकमार्क नहीं है।

बुकमार्क को सेव करने के लिए एक्सपोर्ट बुकमार्क पर जाएं

बता दें कि गूगल बुकमार्क का डोमेन www.google.com/bookmarks है। इस डोमेन पर विजिट करने पर आपको एक मैसेज मिलेगा, जिसमें लिखा गया है ‘गूगल बुकमार्क 30 सितंबर, 2021 के बाद बंद हो जाएगा। अपने बुकमार्क को सेव करने के लिए एक्सपोर्ट बुकमार्क पर क्लिक करें।’ ​जानकारी के अनुसार, बुकमार्क में सेव किए गए बुकमार्क, लिंक और नोट्स किसी भी अन्य डिवाइस में एक्सेस किए जा सकते हैं। इसे कई थर्ड पार्टी एप्स भी इस्तेमाल करते हैं। आपको बता दें कि इसका सबसे ज्यादा असर गूगल मैप्स पर पड़ेगा, क्योंकि गूगल मैप्स में सेव की गई लोकेशन बुकमार्क के बंद होने के साथ ही खत्म हो जाएगी।

इस तरह सेव कर सकते हैं अपने गूगल बुकमार्क

अगर आप अपने गूगल बुकमार्क सेव करना चाहते हैं तो सबसे पहले Google.com/bookmarks पर जाएं। वहां आपको अपने बुकमार्क्स दिखाई देंगे। अब आपको Export Bookmarks का विकल्प दिखेगा। इस पर क्लिक करने के बाद आप अपने बुकमार्क्स को किसी अन्य जगह पर सेव कर सकते हैं।

बता दें कि यदि आपने पहले से कोई बुकमार्क सेव नहीं किया है, तो आपको एक्सपोर्ट बुकमार्क्स का विकल्प दिखाई नहीं देगा। मालूम हो कि इसके अलावा माइक्रोसॉफ्ट भी अपने करीब ढाई दशक पुराने वेब ब्राउजर इंटरनेट एक्सप्लोरर को 15 जून, 2022 को बंद करने जा रही है।

Read Also: अगले साल बंद हो जाएगा 25 साल पुराना माइक्रोसॉफ्ट का इंटरनेट एक्सप्लोरर ब्राउजर

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago