टेक ज्ञान

गूगल जल्द ही कुछ देशों में जारी करेगा भूकंप के अलर्ट का फीचर

हाल के वर्षों में देखा गया है कि देश-दुनिया के कई हिस्सों में भूकंप के झटके ज्यादा संख्या में आ रहे हैं। पिछले सप्ताह ही असम में लगातार आए भूकंप ने लोगों को डरा कर रख दिया। भले ही आज दुनिया टेक्नो होती जा रही है और काफी टेक्नोलॉजी भी विकसित हो गई है, लेकिन भूकंप में बारे में अभी भी सटीक जानकारी का अभाव है। हालांकि, अब दिग्गज टेक्नोलॉजी कंपनी गूगल इस दिशा में कदम उठाने जा रही है। गूगल ने कहा है कि वह भूकंप के अलर्ट का फीचर जल्द ही कुछ और देशों में भी जारी करेगा। इस फीचर के जारी हो जाने से लोगों को बड़ी मदद मिल सकेगी।

भूकंप के अलर्ट को ऑफ या ऑन करने का भी होगा विकल्प

जानकारी के अनुसार, गूगल का भूकंप अलर्ट फिलहाल अपने एंड्रॉयड यूजर्स को अलर्ट देगा। वहीं, आईओएस के लिए इसका अपडेट कब तक आएगा, इस बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। आपको बता दें कि गूगल का भूकंप अलर्ट पहले से अमेरिका के कुछ इलाकों के लिए था, लेकिन अब इसे ग्रीस और न्यूजीलैंड के लिए भी जारी कर दिया गया है। खास बात ये है कि एंड्रॉयड यूजर्स के पास भूकंप के अलर्ट को ऑफ और ऑन करने का भी विकल्प होगा।

पहली बार अगस्त 2020 में यूजर्स के लिए जारी किया था फीचर

उल्लेखनीय है कि गूगल ने पहली बार अगस्त 2020 में एंड्रॉयड यूजर्स के लिए भूकंप अलर्ट जारी किया था। Verge though की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि गूगल का भूकंप अलर्ट फीचर उनके लिए उतना प्रभावी नहीं है, जो भूकंप के काफी करीब होते हैं। दूर के लोगों को भूकंप के बारे में सटीक और पहले जानकारी मिलती है। अमेरिका के वॉशिंगटन में रहने वाले गूगल यूजर्स को पिछले साल मई में आए भूकंप के बारे में अलर्ट गूगल के जरिए ही मिला था। कंपनी ने अभी तक इस बात की जानकारी नहीं दी है कि भारत और अन्य देशों के लिए भूकंप अलर्ट का फीचर कब तक जारी किया जाएगा।

Read More: यूट्यूब वीडियो पर अब डिसलाइक नहीं दिखेंगे, जल्द ही होने जा रहा है यह बदलाव

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago