टेक ज्ञान

गूगल ने प्ले-स्टोर से पेटीएम एप को किया रिमूव, पेटीएम ने यूजर्स से कही ये बात

गूगल ने अपने प्ले-स्टोर से पेटीएम एप को हटा दिया है। गूगल के इस कदम के बाद अब पेटीएम एप को एंड्रॉयड यूजर्स कुछ समय तक डाउनलोड नहीं कर पाएंगे। हालांकि, कंपनी के अन्य एप पेटीएम मॉल, पेटीएम फॉर बिजनेस, पेटीएम मनी एप पहले की तरह ही अभी भी प्ले-स्टोर पर मौजूद हैं। वहीं, एंड्रॉयड यूजर्स के अलावा यानि एपल यूजर्स पेटीएम एप को एपल स्टोर से अभी भी पहले की तरह ही डाउनलोड कर सकते हैं।

ऐप को अस्थायी तौर पर प्ले-स्टोर से हटाया गया: पेटीएम

गूगल द्वारा प्ले-स्टोर से अपना पेटीएम एप हटाए जाने के बाद पेटीएम कंपनी ने कहा है कि एप को अस्थायी तौर पर प्ले-स्टोर से हटाया गया है। कंपनी ने ट्वीट करके कहा है कि पेटीएम फिलहाल गूगल प्ले-स्टोर पर उपलब्ध नहीं है, लेकिन हम जल्द ही वापसी करेंगे। आपके पैसे पूरी तरह से सुरक्षित हैं और आप जल्द ही पहले की तरह पेटीएम एप का इस्तेमाल कर पाएंगे।’

हम ऑनलाइन कैसिनो की अनुमति नहीं देते हैं: गूगल

गूगल कंपनी ने शुक्रवार को कहा कि वह खेलों में सट्टेबाजी को बढ़ावा देने वाले एप्स को इजाजत नहीं देता है और ऐसे एप्स को गूगल प्ले स्टोर से हटा दिया जाएगा। आपको जानकारी के लिए बता दें कि भारत में आईपीएल जैसे प्रमुख खेल आयोजनों से पहले इस तरह के एप बड़ी संख्या में लॉन्च किए जाते हैं। इंडियन प्रीमियर लीग यानि आईपीएल का 13वां सत्र शनिवार 19 सितंबर से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में शुरू हो जा रहा है।

Read More: टिकटॉक के विकल्प के तौर पर यूट्यूब लॉन्च करने जा रहा ‘शॉर्ट्स’ एप

गूगल ने अपने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा, ‘हम ऑनलाइन कैसिनो की अनुमति नहीं देते हैं या खेलों में सट्टेबाजी की सुविधा देने वाले किसी भी अनियमित जुआ एप का समर्थन नहीं करते हैं। इसमें वे एप शामिल हैं जो ग्राहकों को किसी ऐसी बाहरी वेबसाइट पर जाने के लिए प्रेरित करते हैं, जो धनराशि लेकर खेलों में पैसा या नकद पुरस्कार जीतने का मौका देती है। यह हमारी नीतियों का उल्लंघन है।’

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago