सेहत

अदरक के रस से रोक सकते हैं अपने झड़ते बाल, जानिए इस्तेमाल का तरीका

चाय और सब्जियों को स्वादिष्ट बनाने के लिए तो अदरक का खूब इस्तेमाल किया होगा। अदरक और इसके रस हमारी सेहत के लिए काफी लाभदायक है। कई बार हमने खांसी के इलाज में भी इसका उपयोग किया होगा। क्या कभी आपने सोचा है कि अदरक से झड़ते बालों की समस्या से निजात पाई जा सकती है।

ज्यादातर लोग बाल झड़ने या टूटने की समस्या से परेशान रहते हैं। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए अदरक शानदार घरेलू नुस्खा है। इसमें प्रचुर मात्रा में मिनरल, एंटीऑक्सीडेंट्स, फैटी एसिड्स और विटामिन पाए जाते हैं, जो बालों की सेहत के लिए जरूरी होते हैं। यही नहीं इसमें एंटी बैक्टीरियल गुण पाया जाता है, जिससे बालों को सही पोषण मिलता है।

तो आइए, जानते हैं अदरक के रस से कैसे हम बालों को झड़ने से रोक सकते हैं—

आयुर्वेद में अदरक के रस के इस्तेमाल कर बालों की समस्या से निजात पाने के कई घरेलू नुस्खे बताए गए हैं।

बादाम या जैतून के तेल में अदरक के रस का मिश्रण बनाए और इस्तेमाल करें

अदरक न केवल बालों को झड़ने से रोकेगा, साथ ही इसके इस्तेमाल से बाल लंबे और सुंदर बन जाएंगे। इसके लिए ताजा अदरक को कूटकर या पीसकर रस निकाल लें, लगभग एक चम्मच हो। इस रस में 1 चम्मच बादाम या जैतून का तेल मिला लें। यदि दोनों न हो तो नारियल के तेल में इसका मिश्रण बनाकर प्रयोग करें। इस मिश्रण से आप रात को सोने से पहले बालों की जड़ों तक अच्छे से मसाज करें और रात भर लगा रहने दें। सुबह नहाते समय शैंपू से बाल धोएं। इस तरह से आप सप्ताह में 3 प्रयोग कर जिससे आपके बाल झड़ना बंद हो जाएंगे।

डैंड्रफ की समस्या से दिलाती है निजात

डैंड्रफ (रूसी) की वजह से ही हमारे बाल झड़ते हैं। इस समस्या से भी करीब हर कोई परेशान है। इस समस्या से निजात पाने के लिए अदरक का रस काफी फायदेमंद है। इसके रस से रात को सोते समय सिर में मसाज करें। इसमें रस में एंटीबैक्टीरियल तत्व मौजूद होते हैं, जो सिर के बैक्टीरिया को खत्म कर देता है। सुबह नहाते समय बालों को शैंपू से धो लें।

सिर की त्वचा में रक्त प्रवाह को रखता है दुरुस्त

अदरक के रस से सिर में में मालिश करने पर सिर की त्वचा में ब्लड सर्कुलेशन तेजी से होने लगता है। इसमें पाए जाने वाले जिंजेरॉल नामक तत्व की वजह से रक्त वाहिकाओं में होने वाले तनाव को कम करता है और रक्त प्रवाह बेहतर रहता है। इसके दुरूस्त होने पर बालों को सभी पोषक तत्व बराबर मिलते रहेंगे तो वे स्वस्थ रहेंगे। बालों के झड़ने की समस्या से निजात मिलेगी।

Rakesh Singh

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago