मोदी को रोकने के लिए हम राहुल के प्रधानमंत्री पद की कुर्बानी दे देंगे : कांग्रेस

लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण की वोटिंग और मतदान का दिन जैसे-जैसे पास आ रहे हैं हर दल के नेताओं के बीच मीटिंग्स का दौर चल रहा है। सभी अपने समीकरणों को साधने में जी-जान लगाए हुए हैं। जहां एक तरफ गठबंधन की सुगबुगाहट तेज है वहीं भाजपा मोदी की दूसरी पारी का दावा दमखम के साथ ठोक रही है।

विपक्षी खेमों के लिए समीकरण बिठाने से ज्यादा प्रधानमंत्री का चेहरा फाइनल करना भी एक अलग चुनौती है। इसी बीच एक खबर आई है कि बीजेपी के सामने खड़ा संयुक्त विपक्ष प्रधानमंत्री के लिए 23 मई से पहले नाम फाइनल कर देगा।

गुलाब नबी आजाद

जी हां, कांग्रेस के नेता और राज्यसभा सदस्य गुलाम नबी आजाद का कहना है कि अगर गठबंधन की सरकार बनें और प्रधानमंत्री पद कांग्रेस के पाले में ना आए तो हमें इससे कोई आपत्ति नहीं है।

हम सभी दलों के साथ बैठकर परिणाम से पहले पीएम पद के लिए सहमति से फैसला ले लेंगे।

आजाद की इन बातों के क्या मायने निकलते हैं-

लोकसभा चुनाव के परिणाम नजदीक आते देख कांग्रेस का अपने सहयोगी दलों के इस तरह का रूख यह साफ जाहिर करता है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पीएम की रेस में नहीं है और खुद राहुल ने इससे काफी बार मना किया है।

वहीं दूसरी तरफ एमके स्टालिन, तेजस्वी यादव और अरविंद केजरीवाल जैसे नेता राहुल का समर्थन काफी समय से कर रहे हैं। इसके अलावा कुछ खेमों में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और मायावती के पीएम बनने की चर्चाएं भी तेज है।

आजाद ने अपना उद्देश्य बताते हुए साफ तौर पर कहा कि हम यानि कांग्रेस NDA को सरकार से बाहर करना चाहते हैं। गैर-एनडीए गैर-भाजपा सरकार बनाना हमारी प्राथमिकता रहेगी।

 

sweta pachori

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago