टेक ज्ञान

गूगल मीट पर मुफ्त में अनलिमिटेड वीडियो कॉलिंग खत्म, इतनी देर बाद देंगे होंगे पैसे

कोरोना महामारी के बीच वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के लिए कई नए एप बाजार में आए। जूम मीटिंग एप से मुकाबले में कई बड़ी कंपनियों ने भी अपने एप पेश किए और उसमें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग समेत कई सुविधाएं दी। दिग्गज कंपनी गूगल ने भी अपना प्रोडक्ट गूगल मीट पेश किया था। इसका इस्तेमाल करना अभी तक मुफ्त में था, लेकिन अब इसके इस्तेमाल के लिए यूजर्स को पैसे देने होंगे। जानकारी के अनुसार, गूगल मीट के उपभोक्ता अब मुफ्त में सिर्फ एक घंटे ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर सकेंगे।

55 मिनट के बाद कॉल खत्म करने का मिलेगा नोटिफिकेशन

गूगल मीट पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के 55 मिनट पूरे हो जाने के बाद यूजर को एक नोटिफिकेशन मिलेगा, जिसमें कॉल खत्म करने की बात कही जाएगी। यदि इसके बाद यूजर्स कॉलिंग जारी रखना चाहते हैं तो उनको इसके लिए एप की पेड मेंबरशिप लेनी होगी। यदि कोई गूगल मीट के जरिए लंबी कॉलिंग करना चाहता है तो उसको हर महीने इसके लिए पैसे खर्च करने होंगे। एक घंटे से ज्यादा की ग्रुप वीडियो कॉलिंग के लिए गूगल वर्कस्पेस की मेंबरशिप लेनी होगी, जिसके लिए 9.99 डॉलर यानि करीब 750 रुपये प्रति महीने खर्च करने होंगे। वहीं, बिना पेड मेंबरशिप के अकाउंट के लिए 60 मिनट तक ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कॉल मुफ्त मिलेगी।

कंपनी ने अप्रैल 2020 में लॉन्च किया था Google Meet

आपको जानकारी के लिए बता दें कि पिछले साल गूगल ने ऐलान किया था कि यदि किसी व्यक्ति के पास गूगल अकाउंट है तो वो बिना किसी समय सीमा के 100 लोगों के साथ फ्री वीडियो मीटिंग कर सकता है। मालूम हो कि गूगल मीट को अप्रैल 2020 में लॉन्च किया गया था। वहीं, गूगल ने पिछले साल मल्टीमीडिया मैसेजिंग एप हैंगआउट से ग्रुप वीडियो कॉलिंग फीचर को हटाया था। उसके बाद गूगल ने अपने हैंगआउट यूजर्स को दूसरे वीडियो कॉलिंग एप गूगल मीट पर री-डायरेक्ट करने का फैसला किया था।

यूजर्स जल्द एक ही नंबर से चार डिवाइस में चला पाएंगे व्हाट्सएप, नये फीचर की कर सकते हैं टेस्टिंग

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago