ताजा-खबरें

देश में कोरोना वायरस से कम उम्र के युवक की मौत का पहला मामला आया सामने

भारत में कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढता ही जा रहा है। अब तक पूरे देश में लगभग 1500 लोगों के संक्रमित होने के मामले आ चुके हैं और 40 के लगभग मौत हो चुकी है। अब देश के यूपी राज्य में कम उम्र के युवक की इस बीमारी से मौत का पहला मामला सामने आया है।

उत्तरप्रदेश के गोरखपुर जिले का है यह मामला

मिली जानकारी के मुताबिक यूपी के गोरखपुर जिले का यह मामला है और 25 साल के एक युवक की इस बीमारी से जान चली गई है। कोरोना पॉजिटिव की मौत की भी यूपी में यह पहली घटना है।

युवक की मौत से हड़कंप, आसपास का क्षेत्र किया आइसोलेट

यूपी के गोरखपुर जिले में कोरोना संक्रमित इस कम उम्र के युवक की मौत से पूरे इलाके मेंं सनसनी फैल गई है और सुरक्षा के ​हिसाब से प्रशासन ने आसपास के इलाके को आइसोलेट कर दिया है। जानकारी के अनुसार मृतक युवक कोरोना संक्रमित होने पर 28 मार्च को बस्ती के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद 29 मार्च को उसे गोरखपुर के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया और 30 मार्च को इलाज के दौरान 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई और मृतक का बस्ती में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया।

Read More: केंद्रीय मंत्री नकवी का बड़ा बयान- तब्लीगी जमात के ‘तालिबानी जुर्म’ को माफी नहीं

पहले था अधिक उम्र के लोगों को कोरोना संक्रमित होने का डर

गौरतलब है कि भारत में शुरू से ही यह संभावना जताई जा रही थी कि कोरोना अधिक उम्र के लोगों,बुजुर्गों व बच्चों को ज्यादा सं​क्रमित करता है। जिन लोगों का कमजोर इम्यूनिटी सिस्टम है उन्हें भी इस प्रकार की दिक्क्त हो सकती है। लेकिन यूपी में कम उम्र के युवक की कोरोना से मौत के बाद हडकंप मच गया है।

Ajay Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago