लव यू जिंदगी

जिंदगी में भी है F5 की जरूरत, होते हैं बहुत से फायदे

कम्प्यूटर पर काम करने दौरान अक्सर F5 key यूज की जाती है। इसका अर्थ होता है रिफ्रेश करना यानी कम्प्यूटर पर लम्बे समय तक काम करने के बाद उसे रिफ्रेश किया जाता है ताकि कम्प्यूटर और बेहतर तरीके से परफॉर्म कर सके। कम्प्यूट का यह फीचर बहुत कारगर है।

क्या कभी आपने अपनी जिंदगी में इस फीचर को यूज किया है। यदि आप एक मिनिट के लिए भी सोच रहे हैं तो तुरंत आपको F5 की जरूरत है। जी हां, जिंदगी में सभी को रिफ्रेश होने की जरूरत होती है ताकि आप अपने रूटीन काम और उत्तरदायित्वों को और बेहतर तरीके से कर सकें। यह फीचर हमारी जिंदगी में सिर्फ हम ही एड कर सकते हैं। जब हम लम्बे समय तक एक जैसी की जिंदगी जीते रहते हैं तो एक तरह की नीरसता आ जाती है। सुबह उठना, रात तक काम करना और सो जाना…अगले दिन फिर से वही सब करना। ऐसे में हमारा ​शरीर और दिमाग एक निश्चित ढांचे में ढल जाता है।

जब जिंदगी में नीरसता आने लगती है तो स्वाभाविक तौर जिंदगी बोरिंग होने लगती है। इस कारण हम चिढ़चिढ़े रहने लगते हैं, अपनी किस्मत को कोसने लगते हैं, नए विचार आना बंद हो जाते हैं और एक समय ऐसा भी आता है जब हम तनाव और डिप्रेशन से घिर जाते हैं। ऐसे में जरूरी है कि हम अपनी लाइफ में भी F5 फीचर एड करें।

रिफ्रेश होने के कई तरीके हो सकते हैं, यह आपकी रूचि पर निर्भर क​रता है। यदि आप घूमने के शौकीन हैं तो एक छोटा सा ब्रेक लेकर कहीं घूमने चले जाएं। या फिर फोटोग्राफी, म्यूजिक, पेंटिंग, बागवानी, ड्राइविंग, डांसिंग जैसा कोई भी शौक हो सकता है, जो आपको अपनी रूटीन लाइफ में ब्रेक दे और रिफ्रेश कर सके।

जब आप रिफ्रेश होकर फिर से अपनी पुरानी ​दुनिया मे लौटेंगे तो एक अलग सी ताजगी महसूस करेंगे। यह आपको नई एनर्जी देगा, जिससे आप जिंदगी की आने वाली चुनौतियों के लिए फिर से तैयार हो जाएंगे।

अगली बार जब भी आपको अपनी जिंदगी नीरस लगने लगे तो F5 का आॅप्शन जरूर ट्राय करें।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago