कारोबार

कोरोना वायरस से हुई मौत तो भी बीमा कंपनियों को देना पडेगा पैसा, आया ये बयान

देश में कोरोना का कहर जारी है और कई मौत हो चुकी है। ऐसे में लोगों में यह काफी दिन से चर्चा,अफवाहें उड रही थी कि बीमा कंपनियां क्या इस नई महामारी पर बीमा का क्लेम देंगी या नहीं लेकिन अब इन बातों पर विराम लग गया है और लाइफ इंश्योरेंस काउंसिल ने सोमवार को इस मामले पर स्पष्टीकरण जारी कर दिया है।

बीमा कंपनियां अब नहीं कर सकती इनकार

इस मामले में सोमवार को लाइफ इंश्योरेंस काउंसिल ने बयान दिया है कि कोरोना की वजह से पॉलिसी होल्‍डर की हुई मृत्यु के मामलों में क्लेम का निपटारा करने के लिए कंपनियां बाध्य हैं और अगर ऐसे बीमे का कोई मामला आता है तो संबंधित नॉमिनी को बीमा राशि दी जाएगी।

Read More: अब इन बीमा पॉलिसी पर मिली राहत, 21 अप्रैल तक कराएं रिन्यू

काउंसिल के महासचिव ने दिया यह बडा बयान

एक न्यूज एजेंसी को दिए अपने बयान में जीवन बीमा काउंसिल के महासचिव एस एन भट्टाचार्य ने कहा है कि कोरोना संकट के समय जीवन बीमा कंपनियां अपने ग्राहकों के साथ ही हैं और ऐसी अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि कोरोना महामारी की वजह से हर घर में जीवन बीमा की जरूरत को बल जरूर मिला है।

चल रही थी इस तरह की अफवाहें व चर्चाएं

इस मामले में कई दिनों से चर्चाएं व अफवाहों का जोर था और लोग कह रहे थे कि अगर इस महामारी से मौत हुई तो कंपनी बीमा खारिज कर सकती है लेकिन अब इन बातों पर विराम लग गया है और काउंसिल ने पूरी तरह क्लियर कर दिया है कि कोई कंपनी इस तरह के दावे को निपटाने के लिए मना नहीं कर सकती है।

Ajay Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago