कारोबार

ईपीएफओ के करोड़ों खाताधारक दूसरी बार ले सकेंगे नॉन-रिफंडेबल कोविड एडवांस

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस ने देश के करोड़ों लोगों के सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा कर दिया है। महामारी ने लोगों की आर्थिक स्थिति बिगाड़ दी है। केंद्र सरकार लोगों को राहत देने के लिए हर संभव प्रयास करती नजर आ रही है। इसी के तहत अब कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने देश में महामारी की दूसरी लहर के प्रभाव के मद्देनजर अपने सब्सक्राइबर्स को राहत देने के लिए अहम फैसला लिया है। ​जानकारी के अनुसार, ईपीएफओ के सब्सक्राइबर्स कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बीच दूसरी बार नॉन-रिफंडेबल कोविड एडवांस का फायदा उठा सकते हैं।

जमा राशि का 75 फीसदी या 3 महीने की सैलरी निकाल सकते

मालूम हो कि मार्च 2020 में भी केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना (पीएमजीकेवाई) के तहत ईपीएफओ सब्सक्राइबर्स को नॉन-रिफंडेबल कोविड एडवांस की सुविधा दी थी। सोमवार को श्रम मंत्रालय ने देश में महामारी की दूसरी लहर से अपने सब्सक्राइबर्स को राहत देते हुए दूसरा नॉन रिफंडेबल कोविड-19 एडवांस निकालने की इजाजत दी है। इसके तहत खाताधारक अपने पीएफ खाते में जमा राशि का 75 फीसदी या तीन महीने की सैलरी (बेसिक सैलरी और महंगाई भत्ता) के बराबर की राशि (जो भी कम हो) खाते से निकाल सकते हैं।

सिर्फ तीन दिन में बैंक खाते में जमा हो रहे क्लेम

कोरोना महामारी के तहत ईपीएफओ ऑनलाइन दावों पर ऑटो मोड से क्लेम सेटल किए जा रहे हैं और सिर्फ 72 घंटे यानि तीन दिन में पैसे खाते में भेजे जा रहे हैं।आपको बता दें कि मौजूदा समय में ईपीएफओ के लगभग छह करोड़ खाताधारक हैं। एक अप्रैल 2020 से 12 मई 2021 तक 72 लाख कर्मचारियों ने कुल 18,500 करोड़ रुपये का नॉन रिफंडेबल कोविड-19 फंड (कोविड एडवांस) का लाभ उठाया है। वित्त वर्ष 2019 में ईपीएफओ ने करीब 1.63 करोड़ खाताधारकों के 81,200 करोड़ रुपये के क्लेम सेटल किए थे।

एक मिस्ड कॉल से पता कर सकते हैं पीएफ बैलेंस

​अगर आप भी अपना पीएफ बैलेंस चेक करना चाहते हैं तो सिर्फ एक मिस्ड कॉल करके जाना जा सकता है। इसके लिए आपको अपने पीएफ अकाउंट में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 011-22901406 पर मिस्ड कॉल करना होगा। इसके बाद आपके पास एक मैसेज आएगा, जिसमें आपके अकाउंट में मौजूद पीएफ बैलेंस की जानकारी मिलेगी।

Read: SBI के ग्राहकों को एटीएम और चेकबुक जैसी सेवाओं के लिए एक जुलाई से देने होंगे नए चार्ज

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago