हलचल

बंगाल: ममता बनर्जी ने अलपन बंदोपाध्याय को रिलीव कर मुख्य सलाहकार नियुक्त किया, द्विवेदी बने मुख्य सचिव

पश्चिम बंगाल की ममता सरकार और केंद्र सरकार के बीच चल रही खींचतान काफी आगे बढ़ गई है। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय के आदेश के बाद भी पश्चिम बंगाल सरकार ने सोमवार को मुख्य सचिव अलपन बंदोपाध्याय को रिलीव कर दिल्ली नहीं भेजा। इतना ही नहीं बाद में बंदोपाध्याय को सेवानिवृत्त मानकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का मुख्य सलाहकार नियुक्त कर दिया गया। साथ ही उनकी जगह वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हरि कृष्ण द्विवेदी को बंगाल सरकार ने राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त कर दिया। दरअसल, मुख्य सचिव अलपन बंदोपाध्याय को लेकर केंद्र व ममता सरकार के बीच ठन गई थी। केंद्र सरकार ने गत दिनों पीएम मोदी की समीक्षा बैठक में उनके व सीएम ममता बनर्जी के देरी से पहुंचने तथा तुरंत लौट जाने के चंद घंटों बाद बंदोपाध्याय को दिल्ली में प्रतिनियुक्ति पर बुला लिया था।

ममता सरकार के आग्रह पर केंद्र ने किया था सेवा विस्तार

केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने बंगाल सरकार से अलपन बंदोपाध्याय को तत्काल रिलीव करने को कहा था। बता दें कि बंदोपाध्याय 31 मई को ही रिटायर होने वाले थे, लेकिन ममता सरकार के आग्रह पर केंद्र सरकार ने उन्हें तीन माह का सेवा विस्तार दिया था, लेकिन इसके चार दिन पहले केंद्र ने अचानक उन्हें दिल्ली बुला लिया था। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी केंद्र सरकार के इस आदेश को मानने को तैयार नहीं हुई। उन्होंने बंदोपाध्याय को रिलीव नहीं किया और पीएम मोदी को पत्र लिखकर यह आदेश वापस लेने का आग्रह किया। इसे केंद्र ने नामंजूर कर दिया। इसके बाद सीएम ममता ने आनन-फानन में प्रशासनिक उलटफेर करते हुए बंदोपाध्याय को मुख्य सचिव पद से सेवानिवृत्ति कर उन्हें अपना मुख्य सलाहकार नियुक्त किया है।

केंद्र बंदोपाध्याय के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करेगा

उल्लेखनीय है कि अलपन बंदोपाध्याय वरिष्ठ आईएएस अधिकारी रहे हैं, इसलिए उनकी सेवा शर्तें केंद्र सरकार के अधीन हैं। केंद्र सरकार उनके खिलाफ जल्द अनुशासनात्मक कार्रवाई पर विचार कर रही है। जानकारी के अनुसार, उन्हें केंद्र का आदेश नहीं मानने के लिए कारण बताओ नोटिस भेजा जा सकता है और इसके बाद आगे की कार्रवाई की जा सकती है, जिससे उनकी मुश्किलें बढ़ती नज़र आ रही है।

गृह सचिव हरि कृष्ण द्विवेदी को मुख्य सचिव नियुक्त किया

पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव अलपन बंदोपाध्याय के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के मुख्य सलाहकार नियुक्त होने के बाद 1988 के बैच के आईएएस अधिकारी हरि कृष्ण द्विवेदी को राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। आपको बता दें कि हरि कृष्ण द्विवेदी वर्तमान में पश्चिम बंगाल के गृह सचिव के रूप में कार्यरत हैं।

सरकार ने रॉ सेक्रेटरी सामंत गोयल और IB चीफ अरविंद कुमार का कार्यकाल एक-एक साल बढ़ाया

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

1 month ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

1 month ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 months ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 months ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 months ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 months ago