ऑटो

उड़ने वाली कार का सपना होगा साकार, भारत में यहां मैन्युफैक्चरिंग प्लांट होगा स्थापित

भारत में उड़ने वाली कार का सपना जल्दी ही साकार होने जा रहा है। दरअसल नीदरलैंड स्थित एक फ्लाइंग कार निर्माता कंपनी गुजरात में ऐसी कार बनाने के लिए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट स्थापित करने जा रही है और इस संबंध में गुजरात सरकार व कंपनी के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर​ किए जा चुके हैं।

एमओयू पर हुए हस्ताक्षर

खबरों के अनुसार गुजरात के प्रमुख सचिव एम के दास व कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट कार्लो मासबोमिले के बीच एक एमओयू पर हस्ताक्षर हुए हैं। PAL-V कंपनी ने जारी एक बयान में बताया है कि गुजरात सरकार उनके प्लांट को स्थापित करने में सभी मंजूरी देने में मदद करेगी।

उड़ने के लिए लगाएगी मात्र 3 मिनट,यह होगी स्पीड

कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट ने बताया कि यह कार सड़क से हवा में उड़ने के लिए सिर्फ 3 मिनट का समय लेगी। सड़क पर यह 160 किलोमीटर प्रति घंटे तो हवा में 180 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ेगी और एक बार में फुल टैंक होने पर यह कार 500 किलोमीटर तक का सफर भी तय कर सकेगी।

कार में इतने लोग बैठ पाएंगे

इस उड़ने वाली कार में मात्र 2 लोग ही बैठ पाएंगे। कार 8 सेकंड के अंदर 0 से 60 मील प्रति घंटे की स्पीड पकड लेगी। इसमें 230 हॉर्सपावर के चार सिलेंडर इंजन लगाएं जाएंगे।

Read More: गाड़ी चलाते समय भूल कर न करें ये गलतियां अन्यथा ड्राइविंग लाइसेंस हो सकता है जब्त

मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के लिए गुजरात को इसलिए चुना

कंपनी को अपने मैन्युफैक्चरिंग प्लांट को स्थापित करने के लिए पूरे भारत में गुजरात को चुनने की कुछ वजहें हैं। कंपनी के अनुसार यहां वर्ल्ड क्लास इन्फ्रास्ट्रक्चर,कमर्शियल पोर्ट व मिलने वाली लॉजिस्टिक सुविधाएं हैं।

कंपनी को मिल चुके इतने ऑर्डर

जानकारी के अनुसार इस कंपनी को अब तक करीब 110 फ्लाइंग कार बनाने के लिए ऑर्डर मिल चुके हैं और भारत से इन कारों को निर्यात किया जाएगा। इस कार का वजन लगभग 680 किलोग्राम बताया जा रहा है। लोगों में इस कार को लेकर उत्सुकता बनी हुई है।

 

 

Ajay Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago