ऑटो

गाड़ी चलाते समय भूल कर न करें ये गलतियां अन्यथा ड्राइविंग लाइसेंस हो सकता है जब्त

अगर आप सडक पर गाड़ी चला रहे हैं तो ध्यान रखें कि यातायात के नियमों का पालन करें अन्यथा आपका ड्राइविंग लाइसेंस कुछ महीनों के लिए जब्त होने पर परेशानियां आ सकती हैं। जानिये, कौनसे हैं वो नियम जिनका ध्यान रखना है आवश्यक-

न रोके एंबुलेंस का रास्ता

यदि आप गाड़ी चला रहे हैं तो भूलकर भी एंबुलेंस का रास्ता नहीं रोके नहीं तो चालान कट कर आपको भारी जुर्माना देना पड सकता है और आपका ड्राइविंग लाइसेंस भी जब्त हो सकता है। नियमानुसार मरीज को ले जाने वाली एंबुलेंस को पहले आगे जाने देने के लिए रास्ता देना चाहिए। कई एंबुलेंस में आगे व पीछे कैमरे भी लगे रहते हैं जिससे आसानी से गलती पकड में आ सकती है।

न चलाएं इस जगह गाड़ी

कई लोग जल्दीबाजी में फुटपाथ पर ही अपनी गाड़ी चला देते हैं जिससे सडक दुर्घटना की संभावना बढ जाती है। फुटपाथ पर गाड़ी ड्राइव करना यातायात नियमों के उल्लंघन की श्रेणी में आता है और यातायात पुलिस आपका ड्राइविंग लाइसेंस भी जब्त कर सकती है।

 मोबाइल न करें यूज

कई लोग वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करते देखे जा सकते हैं। जबकि यह यातायात नियमों के उल्लंघन की श्रेणी में आता है। इसलिए गाड़ी ड्राइविंग के समय फोन का उपयोग बिल्कुल न करें अन्यथा जुर्माना,लाइसेंस जब्त होने के साथ आप दुर्घटना का शिकार भी हो सकते हैं।

स्पीड रखें नियंत्रित

अगर आप किसी स्कूल,कॉलेज या अस्पताल के पास से तेज स्पीड से निकलते हैं तो इस वजह से आपको परेशानियां उठानी पड सकती है। आपको अपने वाहन की स्पीड ​कंट्रोल करनी चाहिए जिससे यातायात पुलिस चालान नहीं करें और लाइसेंस भी जब्त नहीं हो।

Read More: सुखद यात्रा के लिए हाइवे पर ड्राइव के दौरान इन बातों का रखें विशेष ध्यान

तेज हार्न

इंडिया से बाहर कई देशों में हार्न बजाना नियम विरूद्व माना है जबकि भारत में ज्यादातर लोग तेज हार्न बजाते हुए आसानी से देखे जा सकते हैं। लेकिन ट्रैफिक रूल्स के अनुसार आपको ज्यादा आवाज में हार्न नहीं बजाना चाहिए अन्यथा ​जुर्माने के साथ पुलिस आपका लाइसेंस भी जब्त कर सकती है।

 

 

Ajay Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago