ताजा-खबरें

दिल्ली सीएम केजरीवाल ने जनता से मांगे सुझाव, इस तरह भेज सकते हैं अपनी राय

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता से लॉकडाउन को लेकर सुझाव मांगे हैं और पूछा कि 17 मई के बाद क्या इसे हटाया जाए या नहीं और क्या क्या छूट दी जाए। इस मुद्दे पर जनता अपनी राय फोन,व्हाटसएप आदि से भेज सकती है। जानिये इस खबर के बारे में-

केजरीवाल ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी

दरअसल इस मामले में दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को एक प्रेस वार्ता की। इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि लॉकडाउन मुद्दे पर बुधवार शाम 5 बजे तक दिल्ली की जनता से सुझाव मांगे गए हैं और मिलने वाले सुझावों को विशेषज्ञों के साथ चर्चा कर केंद्र सरकार के सामने पेश किया जाएगा।

Read More: लॉकडाउन: पुलिस उपनिरीक्षक का सिंघम स्टाइल प्रदर्शन, एसपी ने लगाया जुर्माना

इन तरीकों से सीधे भेज सकते हैं अपने सुझाव

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि लॉकडाउन के संबंध में जनता जो भी सुझाव देना चाहती है वो 1031 फोन नंबर पर रिकार्ड कर भेज सकती है और 8800007722 नंबर पर व्हाटसएप किया जा सकता है। यदि मेल से भेजना चाहें तो delhicm.suggestions@gmail.com पर सुझाव को भेजा जा सकता है।

दिल्ली में कोरोना के कुल इतने हुए अब मामले

कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या दिल्ली में अब 7639 तक पहुंच गई है और अब तक कुल 86 लोगों की जान भी जा चुकी है। गौरतलब है कि दिल्ली में कोरोना का ग्राफ बढता ही जा रहा है और दूसरी तरफ से लॉकडाउन जारी रहने से अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंच रहा है।

Ajay Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago