ताजा-खबरें

दुनिया में कोरोना का कोहराम, कर्नाटक में पहली मौत की पुष्टि

दुनिया में कोरोना (Covid-19) बीमारी का कोहराम मचा हुआ है। भारत में कोरोना वायरस बीमारी से पहली मौत की पुष्टि कर्नाटक में गुरूवार को हो गई है। देश में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या आज तक 78 पहुंच चुकी हैं।दुनिया में कोरोना से लगभग डेढ लाख लोग संक्रमित व करीब 5 हजार लोगों की मौत हो चुकी है।

सऊदी अरब से कर्नाटक लौटा था यह बुजुर्ग

मिली जानकारी के अनुसार 76 वर्षीय यह बुजुर्ग करीब एक महीने तक सऊदी अरब रहने के बाद कर्नाटक लौटा था। मृतक कर्नाटक के कलबुर्गी शहर का रहने वाला था। इस मामले में कर्नाटक के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मृतक बुजुर्ग 29 फरवरी को सऊदी अरब से लौटा था और 6 मार्च को सर्दी जुकाम ज्यादा होने पर चिकित्सक को दिखाया था। लेकिन 9 मार्च को हालत ज्यादा खराब होने पर अस्पताल में भर्ती करवाया गया और मंगलवार रात को मौत हो गई जबकि बुजुर्ग के कोरोना संक्रमित होने की रिपोर्ट गुरूवार शाम तक आई है।हालांकि यह बुजुर्ग अस्थमा का भी रोगी बताया जा रहा है।

Read More: हरियाणा व दिल्ली सरकार ने ‘कोरोना’ घोषित की महामारी, पीएम मोदी बोले-घबराएं नहीं

इटली में हुई इतनी मौतें

कोरोना इटली में फैल चुका है और यहां मौत की संख्या ए​क हजार के लगभग बताई जा रही है जबकि 15 हजार लोग संक्रमित हैं। हालांकि कई लोग ठीक भी हो गए हैं। गौरतलब है कि कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या इटली में चीन के बाद ज्यादा पाई गई है।

शेयर बाजार में फिर जबरदस्त गिरावट

कोरोना के कहर से भारत के शेयर मार्केट भी नहीं बच पाया है। आज शुक्रवार को फिर बाजार में भारी गिरावट आ गई। मार्केट खुलते ही सेंसेक्स व निफ्टी 10 प्रतिशत से ज्यादा गिर गए इसलिए कुछ समय तक ट्रेडिंग रोकनी पड गई। इस गिरावट से निवेशकों को भारी नुकसान उठाना पडा है। हालंकि बाद में ट्रेडिंग पुन: शुरू हो गई।कोरोना ने भारत के साथ दुनिया के बाजार को भी बुरी तरह प्रभावित किया है और आर्थिक व्यवस्था पूरी तरह चरमाने की स्थिति में आ गई है।

दिल्ली में अब नहीं होंगे आईपीएल मैच

इधर दिल्ली सरकार ने कोरोना के खतरे को देखते हुए राजधानी में आईपीएल मैचों पर रोक लगा दी है। डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने मीडिया को यह जानकारी दी है और कहा है कि किसी तरह का सार्वजनिक समारोह भी आयोजित नहीं किया जाएगा।

Ajay Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago