हलचल

‘तिरंगा’ तकनीक के जरिए दूर से ही कोरोना संक्रमण की जांच हो जाएगी, पीपीई किट और मास्क की नहीं पड़ेगी जरूरत

कोरोना मरीजों की जांच के लिए फिलहाल डॉक्टरों को पीपीई किट और मास्क की जरूरत होती है, लेकिन अब इनकी आवश्यकता नहीं रहेगी। दरअसल, इंडियन आर्मी की सहयोगी सेवा में कार्यरत डॉक्टर विकास यादव ने कोरोना जांच की ऐसी तकनीक विकसित की है, जिसके बाद इस संक्रमण की जांच के लिए देश-दुनिया में पीपीई किट की जरूरत बहुत कम रह जाएगी। नई तकनीक में वाहन के अंदर बैठे व्यक्ति की अंदर ही जांच करके संभावित कोरोना संक्रमण का पता लगाया जा सकेगा। ऐसा करते हुए उसके संपर्क में आने की कोई संभावना नहीं रहेगी और जांच करने वाले डॉक्टर या मेडिकल स्टाफ को पीपीई किट पहनने की भी कोई आवश्यकता होगी।

तिरंगा यानी टोटल इंडिया रिमोट एनालिसिस निरोग्य प्रोजेक्ट

नई तकनीक के इस्तेमाल के समय डॉक्टर या मेडिकल स्टाफ सामान्य N-95 मास्क या तीन स्तरीय मास्क अपनी इच्छा के अनुसार लगा सकते हैं। यह तकनीक बहुत तेजी से काम करती है और इससे बहुत कम समय में अधिक लोगों की जांच की जा सकती है। डॉक्टर विकास यादव ने अपने इस ख़ास प्रोजेक्ट को ‘तिरंगा’ (TIRANGA- टोटल इंडिया रिमोट एनालिसिस निरोग्य प्रोजेक्ट) नाम दिया है।

केरल सरकार ने नई तकनीक के उपयोग की सहमति दी

कोरोना संक्रमण जांच की नई तकनीक ईजाद करने वाले डॉक्टर विकास यादव स्वयं भी इस तकनीक का सफलतापूर्वक उपयोग कर रहे हैं। केरल सरकार ने अपने राज्य में इसे उपयोग करने पर सहमति भी जता दी है। डॉक्टर विकास यादव ने मीडिया को बताया कि उन्होंने प्रोजेक्ट को तीन श्रेणी में विभाजित किया है। पहली श्रेणी को तिरंगा-1 का नाम दिया गया है।

Read More: कोरोना से लड़ने के​ लिए सोनिया गांधी ने पत्र लिखकर पीएम मोदी को दिए ये 5 सुझाव

विशेषज्ञों का मानना है कि भारत जैसे विशाल आबादी वाले देश के लिहाज से हमारे यहां कोरोना के बहुत कम टेस्ट हो रहे हैं। यही कारण है कि हमारे यहां कोरोना संक्रमण की वास्तविक स्थिति, बताई जा रही स्थिति से अलग भी हो सकती है। लेकिन अगर तिरंगा प्रोजेक्ट का इस्तेमाल किया जाता है, तो ज्यादा टेस्ट करने के खर्च को कम किया जा सकता है। इससे पीपीई किट की कमी की बड़ी समस्या से निबटने में मदद मिल सकती है। नई तकनीक हेल्थ वर्कर में संक्रमण को फैलने से रोकने में भी मदद करेगी।

Ajay Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago