लाइफस्टाइल

दूध का अधिक मात्रा में सेवन करने से शरीर को होते हैं ये नुकसान

मानव शरीर के लिए आवश्यक कई पोषक तत्वों से भरपूर दूध मस्तिष्क और हड्डियों की मजबूती के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। दूध के माध्यम से शरीर के लिए आवश्यक कई पोषक तत्वों की पूर्ति की जा सकती है। मिल्क दांतों और हड्डियों की सेहत को ठीक रखने का काम करता है। दूध के सेवन को हृदय रोगों और डायबिटीज में भी काफी फायदेमंद माना जाता है। लेकिन, हालिया अध्ययनों से यह भी पता चलता है कि अधिक मात्रा में दूध के सेवन से शरीर पर हानिकारक प्रभाव पड़ सकते हैं। ऐसे में आइये जानते हैं अधिक मात्रा में दूध के सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में…

बच्चे और वयस्कों को हो सकती है एलर्जी की समस्या

विशेषज्ञों का मानना है कि 5 फीसदी बच्चों को दूध से एलर्जी हो सकती है। यह त्वचा में कई तरह की प्रतिक्रियाओं का कारण बन सकती है। अधिक दूध के कारण बच्चों को पेट में दर्द, कब्ज, दस्त और अन्य गंभीर प्रतिक्रियाओं का भी खतरा बढ़ सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि बच्चों के साथ वयस्कों को भी दूध से एलर्जी हो सकती है।

डेयरी उत्पाद त्वचा संबंधित दिक्कतों को देती है बढ़ावा

स्टडी के दौरान वैज्ञानिकों ने पाया कि डेयरी के कई उत्पाद त्वचा संबंधित कई सारी दिक्कतों को बढ़ावा दे सकते हैं। जिन लोगों को पहले से ही रोसैसिया की दिक्कत है, डेयरी उत्पादों का अधिक मात्रा में सेवन ऐसे लोगों की समस्या को बढ़ा सकता है। वैज्ञानिकों का मानना है कि दूध का सेवन तभी तक लाभकारी है, जब इसे संयमित मात्रा में प्रयोग में लाया जाए।

डेयरी उत्पादों का अधिक सेवन बढ़ा सकते हैं मुंहासे

वर्ष 2016 में किए गए एक अध्ययन में सामने आया कि लो फैट या स्किम मिल्क का अधिक सेवन करने वाले लोगों में मुहांसे की समस्या अधिक पाई गई। अध्ययन में वैज्ञानिकों ने पाया कि डेयरी उत्पादों का अधिक सेवन मुंहासे की समस्या को बढ़ा सकता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि दूध में मौजूद कई तत्व शरीर के हार्मोन को प्रभावित कर सकते हैं, जो बाद में लोगों के लिए मुंहासे की समस्या का कारण बन सकती है।

अधिक मात्रा में दूध का सेवन नुकसानदायक

स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो किसी भी चीज का अधिक मात्रा में सेवन नुकसानदायक ही होता है। ऐसा ही दूध के साथ भी ऐसा ही है। विशेषज्ञ दूध का सेवन अधिक मात्रा में नहीं करने की सलाह देते हैं। खासकर उन बच्चों को, जिन्हें दूध में पाया जाने वाला कैसिइन प्रोटीन पचता नहीं है, क्योंकि इससे उनको अलग-अलग तरह की समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा बाजार में बिकने वाला मिलावटी दूध भी कई अन्य तरीकों से शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

Read: लहसुन का अधिक सेवन करने से आपको हो सकते हैं ये नुकसान

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago