हलचल

स्थायी कर्मचारियों को अनुबंध पर नहीं बदल सकती कंपनियां: केंद्र सरकार

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस ने दुनियाभर में करोड़ों लोगों की नौकरी को प्रभावित किया है। केंद्र सरकार द्वारा पैकेज देने के बाद भी कंपनियों से छंटनी करने की खबरें मीडिया में आती रही। लेकिन यह ख़बर नौकरीपेशा लोगों के लिए खुशखबरी है। केंद्र सरकार ने सभी कंपनियों को चेतावनी दी है कि कंपनी स्थायी नौकरी पर रखे हुए कर्मचारियों को अनुबंध वर्कर के तौर पर बदल नहीं सकती। पिछले कुछ समय से ऐसी खबरें आ रही थीं कि कुछ कंपनियां अपने स्थायी कर्मचारियों से अनुबंध के तौर पर काम करा रही हैं।

सर्विस रूल्स में जल्द ही बड़े बदलाव करेगी केंद्र सरकार

आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने श्रम कानून में कुछ बदलाव किए थे, जिसे लेकर कानून की आड़ में कई कंपनियां अपने स्थायी कर्मचारियों को अनुबंध पर बदल रही थीं। इसे लेकर सरकार ने कंपनियों को आगाह किया है। साथ ही नए श्रम कानूनों को लेकर जल्द ही श्रम मंत्रालय की बैठक होने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्र सरकार सर्विस रूल्स में जल्द ही बड़े बदलाव करेगी, जिसमें स्थायी नौकरी करने वाले को अनुबंध में नहीं बदला जा सकेगा। साथ ही छंटनी हुए कर्मचारियों की मदद के लिए विशेष फंड का नियम बनाया जाएगा और इनके लिए सरकार री-स्किलिंग कराएगी। इसके साथ ही कंपनियों को श्रम मंत्रालय ने अपने सुझाव भी दिए हैं।

ओएसएच कोड को इसी साल संसद ने दी थी मंजूरी

उल्लेखनीय है कि हाल में केंद्रीय श्रम मंत्रालय ने एक दिन में कामकाज के अधिकतम घंटों को बढ़ाकर 12 करने का प्रस्ताव पेश किया। पेशेवर सुरक्षा, स्वास्थ्य व काम करने की स्थिति (ओएसएच) कोड 2020 के तहत तैयार नियमों के ड्राफ्ट में यह प्रावधान पेश किया गया है, जिसमें काम के दौरान दिए गए इंटरवल को भी कामकाज के घंटों का हिस्सा माना गया है। बता दें कि ओएसएच कोड को इसी साल संसद ने मंजूरी दी थी।

Read More: अगले दो साल में किसी भी हाईवे पर नहीं रहेंगे टोल बूथ, GPS से टोल लेने की तैयारी

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago