हलचल

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा का 93 साल की उम्र में निधन, ऐसा रहा राजनीतिक सफर

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा का 93 साल की उम्र में निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक, वोरा को रविवार रात को दिल्ली के फोर्टिस एस्कॉर्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां सोमवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। आपको बता दें कि मोतीलाल वोरा ने कई वर्षों तक पत्रकारिता करने के बाद वर्ष 1968 में राजनीति में प्रवेश किया था।

इसी रविवार को सेलिब्रेट किया था अपना 93वां बर्थडे

मोतीलाल वोरा का जन्म राजस्थान के नागौर जिले के निम्बी जोधां में वर्ष 1927 में हुआ था। हाल में रविवार (20 दिसंबर) को ही उन्होंने अपना 93वां जन्मदिन मनाया था। वोरा के परिवार के सदस्यों ने बताया कि कोरोना वायरस के बाद हुई स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के बाद यहां एक निजी अस्पताल में उनका निधन हो गया। वह कुछ हफ्ते पहले ही कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे। कई दिनों तक एम्स में भर्ती रहने के बाद उन्हें छुट्टी भी मिल गई थी।

मोतीलाल मध्यप्रदेश के दो बार रहे मुख्यमंत्री

कांग्रेस नेता मोतीलाल वोरा ने राजनीति में आने के बाद वर्ष 1970 में मध्यप्रदेश विधानसभा का चुनाव जीता। उन्हें मध्यप्रदेश के सड़क परिवहन निगम के उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था। वह वर्ष 1977 और 1980 में मध्यप्रदेश विधानसभा के लिए फिर से चुने गए और साल 1980 में अर्जुन सिंह कैबिनेट में उच्च शिक्षा विभाग के अध्यक्ष रहे। मोतीलाल वोरा वर्ष 1983 में कैबिनेट मंत्री बने और उन्हें मध्यप्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष के रूप में भी नियुक्त किया गया। वह 13 मार्च, 1985 से 13 फरवरी, 1988 तक और 25 जनवरी, 1989 से 9 दिसंबर, 1989 तक दो बार मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रहे।

वोरा को लोग प्यार से दद्दू बुलाते थे

14 फरवरी, 1988 को वह राज्यसभा सदस्य चुने गए और उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया। इसके बाद 16 मई, 1993 को वोरा यूपी के राज्यपाल नियुक्त किए गए। वर्ष 1998–99 में वह 12वीं लोकसभा का चुनाव जीतकर संसद पहुंचे। उन्होंने साल 2000 से 2018 तक (18 साल) कांग्रेस के कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाली। आपको बता दें कि मोतीलाल वोरा को लोग प्यार से ‘दद्दू’ भी बुलाते थे और उनके बारे में मशहूर था कि बतौर कोषाध्यक्ष वह पार्टी की पाई-पाई का हिसाब रखते थे और एक पैसा भी फिजूल खर्च नहीं होने देते थे।

कांग्रेस नेता अहमद पटेल का 71 साल की उम्र में निधन, कोरोना होने पर अस्पताल में हुए थे भर्ती

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

1 month ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

1 month ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 months ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 months ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 months ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 months ago