हलचल

झूठी खबरों को रोकने के लिए अब केन्द्र सरकार ने उठाया ये कदम

देश में कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों के बीच झूठी खबरों को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब आम जनता सरकार के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फेक न्यूज और मैसेज की जानकारी दे सकते हैं, जिसको सरकार की ओर से जांचा जाएगा। फेक न्यूज और मैसेज चेक करने के लिए केंद्र सरकार ने अपना एक व्हाट्सएप नंबर और ई-मेल आईडी जारी किया है। इस नंबर और ई-मेल पर कोई भी व्यक्ति फेक न्यूज को भेज सकता है। इसके बाद सरकार उस न्यूज या मैसेज को वेरीफाई करने का काम करेगी।

यहां भेज सकते हैं फेक न्यूज और मैसेज

केंद्र सरकार ने फेक न्यूज को जांच करने के लिए अपना एक व्हाट्सएप नंबर और ई-मेल एंड्रेस जारी किया है। देश का कोई भी व्यक्ति व्हाट्सएप नंबर 8799711259 पर फेक न्यूज भेज सकता हैं। वहीं, ई-मेल पता pibfactcheck@gmail.com पर ई-मेल भेजा जा सकता है। लोगों द्वारा भेजे गए फेक न्यूज या मैसेज को सरकार द्वारा जांचा जाएगा।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से पूरे देश में डर का माहौल बना हुआ है। भारत में कोरोना वायरस के 1972 मामले हो गए हैं और अब तक 54 लोगों की मौत हो चुकी है। केंद्र सरकार इसके बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है, लेकिन इस लड़ाई में फेक न्यूज सरकार के लिए दूसरी बड़ी चुनौती बनती जा रही है। इससे न सिर्फ लोगों के बीच अफवाह फैल रही है, बल्कि लोगों में इससे खौफ़ भी बढ़ रहा है।

कोरोना वायरस के संकट पर पीएम मोदी ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को दिया ये आश्वासन

केंद्र सरकार की तरफ से कहा गया है कि लोगों को संयम बरतना चाहिए। गलत सूचना और अफवाह फैलाने के लिए व्हाट्एप जैसे डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के ग्रुप एडमिन को इसका जिम्मेदार ठहराया जाएगा। अगर कोई ऐसा करता है तो कानून के अनुसार उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

Ajay Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago