टेक ज्ञान

सीसीआई ने गूगल-पे पर अनुचित व्यापार व्यवहार के लिए कंपनी के खिलाफ दिया जांच का आदेश

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग यानी सीसीआई ने गूगल-पे के संबंध में अनुचित व्यापार व्यवहार के लिए दिग्गज कंपनी गूगल के खिलाफ विस्तृत जांच का आदेश दिया है। सीसीआई ने अपने 39 पृष्ठ के आदेश में कहा, ‘आयोग का प्रथम दृष्टया विचार है कि गूगल कंपनी ने कानून की धारा 4 के विभिन्न प्रावधानों का उल्लंघन किया है।’ आपको जानकारी के लिए बता दें कि गूगल-पे एक पॉपुलर डिजिटल वॉलेट मंच है, जिसके द्वारा ग्राहक सरकार द्वारा तय सीमा तक पैसों का ऑनलाइन लेन-देन आसानी से कर सकते हैं।

नियामक ने महानिदेशक की जांच का दिया है आदेश

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने इस मामले में अपने महानिदेशक (डीजी) की जांच का आदेश दिया है। यह सीसीआई की जांच इकाई है। प्रतिस्पर्धा आयोग की धारा 4 बाजार में अपनी दबदबे की स्थिति के दुरुपयोग से संबंधित है। सीसीआई ने कहा कि प्रथम दृष्टया उसका विचार है कि यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस के जरिए भुगतान को संभव बनाने के लिए ऐप का बाजार मौजूदा मामले में आरोपों की जांच की दृष्टि से संबद्ध है।

Read More: बिगबास्केट के दो करोड़ कस्टूमर्स का डाटा हुआ लीक, लाखों में बेचने का आरोप

नियामक ने कहा कि प्रथम दृष्टया उसका विचार है कि गूगल का व्यवहार अनुचित है और उसने भेदभाव वाली शर्तें ग्राहक पर थोपी हैं। इसके तहत गूगल पे की प्रतिस्पर्धी ऐप को बाजार पहुंच उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने पांच इकाइयों अल्फाबेट इंक, गूगल एलएलसी, गूगल आयरलैंड लि., गूगल इंडिया प्राइवेट लि. और गूगल इंडिया डिजिटल सर्विसेज के खिलाफ जांच का आदेश दिया है।

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago