लाइफस्टाइल

सीबीएसई कक्षा 9 से 12 तक के सिलेबस में 30 फीसदी की कमी करेगा: एचआरडी मंत्री पोखरियाल

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई ने शैक्षणिक वर्ष 2020-21 के लिए कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए संशोधित पाठ्यक्रम जारी किया है। मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने ट्वीट के जरिए संशोधित पाठ्यक्रम की घोषणा की है। सीबीएसई ने नौवीं से लेकर बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए लागू सिलेबस में से 30 फीसदी कमी करने की घोषणा की है। इसे लेकर अधिसूचना भी जारी कर दी है।

कोरोना की वजह से पैदा हुई स्थिति के कारण लिया फैसला

दरअसल, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने यह कदम कोरोना वायरस महामारी की वजह से पैदा हुई स्थिति की वजह से उठाया है, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई का नुकसान न हो और कोविड-19 के दौरान पढ़ाई में जो बाधा उत्पन्न हुई है उसकी भरपाई की जा सकें। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ का कहना है कि शिक्षाविदों की तरफ से सीबीएसई विद्यार्थियों के पाठ्यक्रम कम करने के सुझाव आ रहे थे।

Read More: जेईई मेन-एडवांस और नीट की परीक्षा स्थगित, अब सितंबर में होगी तीनों परीक्षा

उन्होंने कहा कि इसे लेकर देशभर से करीब 1500 सुझाव आये थे। इसके बाद ही सीबीएसई को संशोधित पाठ्यक्रम भार को कम करने की सलाह दी गई थी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सिलेबस कटौती का यह पैमाना सिर्फ 10वीं और 12वीं कक्षा के लिए अपनाया जाएगा। इसके अलावा आठवीं क्लास और उससे नीचे की क्लास के लिए सीबीएसई से मान्यता प्राप्त स्कूलों को अपने हिसाब से पाठ्यक्रम में कटौती करने की छूट दी गई है। अब स्कूल अगले शैक्षणिक सत्र के लिए अपने हिसाब से सिलेबस में कटौती कर सकेंगे।

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago