हलचल

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले के ख़िलाफ़ केस दर्ज़

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी भरे मैसेज ने गुरुवार देर रात पुलिस अफसरों के होश उड़ा दिए थे। डायल नंबर 112 मुख्यालय की सोशल मीडिया डेस्क के वाट्सएप नंबर पर आए इस मैसेज की सूचना उच्च अधिकारियों को दे दी गई थी। जिसके बाद धमकी देने वाले व्यक्ति के ख़िलाफ़ गोमती नगर थाने में इंस्पेक्टर धीरज कुमार की तरफ से केस दर्ज़ करा दिया गया।

धमकी देने वाले व्यक्ति का पता लगाने में जुटी पुलिस

लखनऊ पुलिस आयुक्त सुजीत पांडेय ने इस मामले के बारे में जानकारी देते हुए मीडिया को बताया कि सर्विलांस और क्राइम ब्रांच समेत पुलिस की अन्य टीमें मोबाइल नंबर के आधार पर धमकी देने वाले व्यक्ति का पता लगाने में जुटी हैं। उन्होंने कहा कि डायल नंबर 112 की सोशल मीडिया डेस्क के वाट्सएप नंबर पर गुरुवार रात 12.32 बजे 8828453350 नंबर से एक मैसेज आया था, जिसे पढ़ते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। इस मैसेज में लिखा था कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ा देने वाला हूं। धमकी देने वाले व्यक्ति ने धर्म विशेष का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उनकी जान का दुश्मन तक कहा।

Read More: यूपी के पूर्व शिक्षा मंत्री व रामपुर सांसद रहे डॉ. नैपाल सिंह का निधन

इस मैसेज की सूचना डायल 112 के अधिकारियों ने तत्काल गोमती नगर पुलिस को दी थी। इसके बाद देर रात इंस्पेक्टर की तरफ से अज्ञात मोबाइल नंबर धारक के ख़िलाफ़ केस दर्ज़ करवा दिया गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि एसटीएफ और एटीएस की टीमें भी धमकी देने वाले की तलाश कर रही हैं। पुलिस आयुक्त सुजीत पांडेय का कहना है कि धमकी देने वाले के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। कई पुलिस टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही धमकी देने वाले व्यक्ति का का पता चल जाएगा।

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago