लाइफस्टाइल

इन चीजों का सुबह खाली पेट सेवन करने से दूर हो सकती हैं कई बड़ी बीमारियां

किसी भी व्यक्ति के अच्छे स्वास्थ्य के पीछे उसकी दैनिक दिनचर्या और अच्छे आहार का अहम योगदान रहता है। आजकल जिस तरह से लोग जंक फूड या बाहर के तले-भुने खाने का सेवन करते हैं, उससे कई बार पेट से जुड़ी और अन्य तरह की समस्याएं हो जाती हैं। हालांकि, कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका सेवन अगर सुबह उठकर खाली पेट करते हैं तो इसके कई लाभ मिल सकते हैं। सुबह खाली पेट इन चीजों का सेवन करने से कई बीमारियां दूर होने में भी मदद मिलती है। ऐसे में जानिए इन चीजों के बारे में…

अंजीर

अंजीर में आयरन, पोटैशियम, जिंक, मैंगनीज, विटामिन-सी, ए और के जैसे कई खनिज पाए जाते हैं जो स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक होते हैं। जहां पोटैशियम ब्लड प्रेशर को बनाए रखने में मदद करता है और हमारे पाचन तंत्र को भी फिट रखता है। वहीं, फाइबर पेट को काफी देर तक भरा रखने का काम करता है। इसके अलावा अंजीर हमारे हृदय को हेल्दी रखने में भी मददगार साबित होती है। ऐसे में इन्हें रात को भिगा दें और फिर सुबह पीसकर दूध या पानी के साथ सेवन कर सकते हैं।

हल्दी

इस बात से हम सभी भली-भांति परिचित हैं कि हल्दी काफी गुणकारी होती है। इसमें पाए जाने वाले करक्यूमिन नामक तत्व रक्तचाप, एलडीएल कोलेस्ट्रॉल, डायबिटीज, अवसाद और चिंता को ठीक करने में मददगार साबित हो सकते हैं। आप रात के समय हल्दी युक्त दूध का सेवन कर सकते हैं। इसके सेवन से आपको काफी लाभ मिलेंगे और आपका शरीर कई बीमारियों से लड़ने में भी सक्षम होगा।

लहसुन

ज्यादातर घरों में सब्जी का स्वाद बढ़ाने का काम करने वाला लहसुन गुणों से भरपूर होता है। इसका रोजाना सुबह खाली पेट सेवन किया जा सकता है। इसके लिए आप दो कच्ची कली लहसुन का सेवन कर सकते हैं। आप रात को लहसुन को भिगो दें और फिर सुबह इनका सेवन किया जा सकता है। इससे भी कई बीमारियों में फायदा मिलता है। लहसुन ब्लड प्रेशर को कम करने और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी कम करने में मदद करता है। इसके अलावा यह सर्दी-जुकाम में भी आराम देने का काम करता है।

आंवला

भारत में आंवला का सेवन प्राचीन काल से होता आया है। आयुर्वेद में इसके कई फायदे बताये गए हैं। यह हमारे शरीर के लिए बहुत लाभदायक होता है। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन-सी हमारी आंखों और पाचन तंत्र को फायदा पहुंचाते हैं। ऐसे में आप नियमित रूप से सुबह खाली पेट एक आंवला का सेवन कर सकते हैं। अगर आपको आंवला आसानी से उपलब्ध नहीं होता है तो आंवला की कैंडी का भी सेवन किया जा सकता है। यह कई बीमारियों को छूमंतर करने का काम करता है।

Read: शरीर में एनर्जी की कमी को दूर करने के लिए इन चीजों का करें सेवन

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

1 month ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

1 month ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 months ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 months ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 months ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 months ago