ताजा-खबरें

दुनिया का नया देश बनेगा बोगेनविल, हजारों लोगों के संघर्ष के बाद मिली आजादी

दुनिया के नक्शे पर एक बोगेनविल नामक एक नया देश नजर आने वाला है। अलग देश के लिए हुए जनमत संग्रह के आधार पर पापुआ न्यू गिनी से अलग देश घोषित होने वाला है। लगभग एक दशक से जारी हिंसा के खत्म होने की कगार पर है।

बोगेनविल के निवासियों ने अपनी आजादी के लिए हुए जनमत संग्रह में बढ़ चढ़कर भाग लिया। खबरों के मुताबिक अलग देश बनाने के लिए 23 नवंबर में मतदान हुआ था। जिसके परिणाम 11 दिसंबर को आया है। मतदान में 176,928, लोगों ने भाग लिया जो कुल आबादी का करीब 98 फीसदी है जो आजादी के समर्थन में वोट किया। वहीं केवल 3,043 वोट पापुआ न्यू गिनी के साथ रहना चाहते हैं। बाकी एक हजार वोट अवैध हुए। इस द्वीप की कुल जनसंख्या 2.49 लाख की है।

अब यह रेफरेंडम पापुआ न्यू गिनी की संसद में पेश किया जाएगा। इसका वहां की संसद में विरोध हो सकता है।

कैसे पड़ा बोगनविल नाम

प्रशांत महासागर में स्थित पापुआ न्यू गिनी के एक द्वीप, जिसका नाम 18वीं शताब्दी में फ्रांसिसी खोजकर्ता नाविक लुई डे एंटोनियो बोगनविल के नाम पर ‘बोगनविल’ रखा गया। उसने ही इस द्वीप की खोज की थी।

इस द्वीप पर 19वीं सदी में जर्मनी का अधिकार था। द्वितीय विश्व युद्ध में जापान ने इस द्वीप का इस्तेमाल मिलिट्री बेस के रूप में किया था। बाद में वर्ष 1975 तक यहां ऑस्ट्रेलिया के अधिकार में रहा था। इसके बाद बोगनविल पापुआ न्यू गिनी का हिस्सा बना।

इस द्वीप का क्षेत्रफल 9,318 किमी है। इसकी राजधानी बुका द्वीप बनेगी। यही से देश का संचालन होगा। यहां पर सोने और तांबे के भंडार हैं।

आजादी के लिए संघर्ष में 20 हजार लोगों की गई जान

बोगनविल द्वीप पर मौजूद प्राकृतिक संसाधनों का इस्तेमाल को लेकर यहां के लोगों और पापुआ न्यू गिनी की सेना के बीच लंबे समय तक संघर्ष चला। वर्ष 1989 में शुरू हुए इस संघर्ष का अंत वर्ष 1998 में समाप्त हुआ था। आंकड़ों के अनुसार इस संघर्ष में करीब 20 हजार लोगों की जान गई थी।

Rakesh Singh

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 months ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 months ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 months ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 months ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 months ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 months ago